---Advertisement---

Asia Cup 2023: क्या भारतीय टीम पहनेगी पाकिस्तान के नाम की जर्सी? मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले समय में पाकिस्तान की नाम लिखी हुई जर्सी पहनते दिखाई दे सकती है। आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एशिया कप के दौरान ऐसा देखने को मिल सकता है। भारत को पहननी होगी पाकिस्तान के नाम वाली जर्सी भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Asia Cup 2023..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले समय में पाकिस्तान की नाम लिखी हुई जर्सी पहनते दिखाई दे सकती है। आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एशिया कप के दौरान ऐसा देखने को मिल सकता है।

भारत को पहननी होगी पाकिस्तान के नाम वाली जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले समय में पाकिस्तान की नाम लिखी हुई जर्सी पहनते दिखाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में आयी खबर के मुताबिक़ एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम पाकिस्तान के नाम वाली ड्रेस पहनते हुए दिखाई दे सकती है।दरअसल आपको बता दें कि मेजबानी करने वाले देश का नाम हर टीम की जर्सी पर लिखा होता है। ऐसे में इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है इसलिए निश्चित तौर पर एशिया कप टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को मेजबान के नाम वाली जर्सी पहननी पड़ेगी।

भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितम्बर को होगा

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के मुकाबले 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक खेले जाएंगे। ऐसे में फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर है। एशिया कप शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप क ग्रुप मुकाबला 2 सितम्बर को पाल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2022 में खेला गया एशिया कप भारत के लिए अच्छा नहीं रहा था। आपको बता दें कि 2022 में यूनाइटेड अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गयी थी। भारत को इस दौरान पाकिस्तान से भी हार का सामना करना पड़ा था।

2021 टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम को पहननी पड़ी थी भारत के नाम की जर्सी

आपको बता दें कि 2021 टी २ वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम को भी भारत के नाम लिखी जर्सी पहननी पड़ी थी। हालांकि यह टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था लेकिन मेजबानी भारत को मिलने की वजह से टीम जर्सी पर भारत का नाम लिखा था।

वर्ल्ड कप को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रबंधन समिति के नवनिर्युक्त अध्यक्ष जाका अशरफ ने पिछले दिनों कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच को किसी न्यूट्रल स्थान पर कराया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026