---Advertisement---

Asian Games 2023: साई ने लांच किया लघु फिल्म, वीडियो देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे आंसू

Asian Games 2023: भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने आने वाले एशियाई गेम्स को देखते हुए एक लघु फिल्म लांच किया है। आपको बता दें कि एशियाई गेम्स का आयोजन इस साल सितम्बर माह में किया जाएगा। लघु फिल्म ‘हल्ला बोल’ हुआ लांच आगामी एशियाई गेम्स को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने एक लघु ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 5, 2023 6:51 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2023 11:52 अपराह्न

sai film
Follow Us
---Advertisement---


Asian Games 2023: भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने आने वाले एशियाई गेम्स को देखते हुए एक लघु फिल्म लांच किया है। आपको बता दें कि एशियाई गेम्स का आयोजन इस साल सितम्बर माह में किया जाएगा।

लघु फिल्म ‘हल्ला बोल’ हुआ लांच

आगामी एशियाई गेम्स को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने एक लघु फिल्म ‘हल्ला बोल’ लांच किया है जिसका मकसद आगामी एशियाई गेम्स के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनका हौंसला बढ़ाना है। आपको बता दें कि ऐसा पहले नहीं हो रहा जब किसी मल्टीप्ल स्पोर्ट्स इवेंट से पहले साईं ने ऐसा किया हो। 2020 टोक्यो ओलिंपिक से पहले भी साई ने ‘ओलिंपिक की आशा’ नामक फिल्म लांच की थी जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। अब जाकर इस लघु फिल्म का वीडियो साई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

10 से 25 सितम्बर तक खेला जाना है एशियाई गेम्स

आपको बता दें कि इसबार एशियाई गेम्स का आयोजन चीन के शहर हांगझाऊ में होने जा रहा है। यह प्रतियोगित्ता 10 सितम्बर से 25 सितम्बर तक खेली जायेगी। हांगझाऊ एशियाई गेम्स में एशिया के करीब 48 देश भाग लेते नजर आएंगे। आपको बता दें कि एशियाई गेम्स का पिछ्ला एडिसन इंडोनेशिया के शहर जकार्ता में खेला गया था।

2022 में किया गया था पोस्टपोनड

दरससल एशियाई गेम्स का आयोजन साल 2022 में किया जाना था लेकिन चीन में बढ़ते कोविंड केस को लेकर इसे साल 2023 तक के लिए पोस्टपोनड कर दिया गया था। अब जाकर एशियाई गेम्स का आयोजन हांगझाऊ में 10 सितम्बर से शुरू होगा।

पालेमबांग एशियाई गेम्स में भारत ने किया था शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने साल 2018 में जकार्ता, पालेमबांग में खेले गए एशियाई गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण 23 रजत और 31 ब्रांज के साथ कुल 70 पदक अपने नाम किये थें। यह 2010 एशियाई गेम्स के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026