---Advertisement---

Australian Open 2023: Rohan Bopanna की पत्नी को लेकर फैन ने किया मजेदार कमेंट्स, बोपन्ना ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

Australian Open 2023: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2023) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और सानिया रॉड लेवर एरिना में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस से सीधे सेटों (6-7, 2-6) से हार गए। वहीं यह मैच सानिया मिर्जा ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 1:01 अपराह्न

Australian Open 2023
Follow Us
---Advertisement---

Australian Open 2023: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2023) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और सानिया रॉड लेवर एरिना में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस से सीधे सेटों (6-7, 2-6) से हार गए। वहीं यह मैच सानिया मिर्जा का आखिरी मैच था तो उनके सभी चाहने वाले मैच देखने पहुंचे और साथ ही रोहन बोपन्ना की पत्नी भी फाइनल मैच देखने पहुंची। रोहन बोपन्ना की पत्नी को देखते ही एक फैन ने उनकी पत्नी के बारे में मजेदार कमेंट्स किया और इस कमेंट्स पर रोहन बोपन्ना ने भी अपनी प्रतिकिर्या दी और उनके इस जवाब ने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

फैन ने मैच के बाद किया रोहन की पत्नी पर कमेंट्स

रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को फाइनल मैच में चीयर करने पहुंची रोहन की पत्नी पर एक फैन ने कमेंट्स करते हुए कहा कि, ‘क्या मैंने अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला को देखा है?’ जिस पर रोहन बोपन्ना ने उस फैन को रिप्लाई करते हुए कहा कि, ‘मैं आपकी बात से सहमत हूं।’ फाइनल मैच में भले ही भारतीय स्टार जोड़ी को हार मिली हो लेकिन बोपन्ना के इस जवाब ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। आप को यह भी बता दें कि, बोपन्ना और सुप्रिया की शादी साल 2012 में हुई थी।

Also Read: BPL 2023: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने की सारी हदें पार, नो बॉल के लिए अंपायर से जा भिड़े, देखें VIDEO

सानिया मिर्जा का टूटा खिताब जीतने का सपना

टेनिस से पहले ही संन्यास ले चुकीं सानिया मिर्जा का ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का सपना भी फ़ाइनल मैच में हार के साथ ही टूट गया। फाइनल मैच में मिली हार के बाद सानिया मिर्जा काफी मायूस दिखीं और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘अगर मैं रो रही हूं, तो ये खुशी के आंसू हैं। यह सिर्फ एक अस्वीकरण है। मैं अभी भी कुछ और टूर्नामेंट खेलने जा रही हूं लेकिन मेरे पेशेवर करियर की यात्रा मेलबर्न में शुरू हुई। उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब मैं 14 साल की थी तब रोहन मेरा पहला मिश्रित युगल जोड़ीदार था और हमने नेशनल जीते, यह 22 साल पहले की बात है और मैं एक बेहतर व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकता थी, वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और मेरा करियर खत्म करने के लिए मेरे सबसे अच्छे भागीदारों में से एक है।’

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026