---Advertisement---

“चैम्पियंस ट्रॉफी तक खेलेंगे”, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट नजमुल हसन ने Tamim Iqbal को लेकर दिया बड़ा बयान

Tamim Iqbal: बांग्लादेश टीम के कप्तान तमिम इकबाल ने सन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा एलान कर के हर किसी को चौका के रख दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है और इसके पीछे की वजह ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 7, 2023 4:47 अपराह्न

Tamim Iqbal
Follow Us
---Advertisement---

Tamim Iqbal: बांग्लादेश टीम के कप्तान तमिम इकबाल ने सन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा एलान कर के हर किसी को चौका के रख दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है और इसके पीछे की वजह क्या रही होगी। वहीं अभी तक इसके वजह साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, इसी कड़ी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट नजमुल हसन ने तमिम को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तमिम को लेकर दिया बड़ा बयान

Cricbuzz से बातचीत करते हुए नजमुल हसन ने कहा कि,

“आज हम जिस कारण से बैठे, उसका कारण यह है कि अचानक तमीम ने मीडिया में घोषणा की कि वह रिटायरमेंट ले रहे। इसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी क्योंकि हमारे बीच नियमित बातचीत होती थी। दरअसल वह ODI टीम के कप्तान थे, यहां तक कि तीन दिन पहले भी हमने उनसे टीम के बारे में बात की थी और आज भी मैंने उनसे बात की है। मुझे अंदाजा नहीं था कि इस तरह का फैसला आ सकता है। मैंने उनसे उनके भविष्य के बारे में व्यक्तिगत रूप से बात की है और उन्होंने कहा है कि वह अगली चैंपियंस ट्रॉफी तक खेलेंगे।”

ये भी पढ़ें:Price Hike: महंगे टमाटरों की टेंशन हुई खत्म, अब घर पर इस तरह चंद दिनों में उगाएं ढेर सारे Tomato

वह अगली चैम्पियनशिप ट्रॉफी तक खेलेंगे

उन्होंने आगे बातचीत करते हुए कहा कि, “फिर इसके बाद जलाल भाई (बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन) के साथ विश्व कप कप्तानी के बारे में बात की और मैंने उन्हें बताया कि वह कप्तान हैं। विश्व कप नजदीक होने के कारण कप्तानी में बदलाव के बारे में कोई चर्चा भी नहीं हुई है और उनके जैसे खिलाड़ी की ओर से जब ऐसी बातें (अचानक संन्यास की घोषणा) आती हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सुबह से ही उनसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं।”

“बाद में नफीस इकबाल (तमीम के भाई और बांग्लादेश टीम के मैनेजर) से भी बात करने की कोशिश की लेकिन फिर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके जैसे महान क्रिकेटर को जल्दबाजी में और इमोशनल होकर फैसला नहीं लेना चाहिए क्योंकि वह टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा है, मुझे इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या वह जवाब देता है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम मामला सुलझा लेंगे। हम उन्हें अच्छी विदाई देना चाहते हैं लेकिन उसके बाद भी अगर वे ऐसा नहीं चाहते तो हम इसमें क्या कर सकते हैं। लेकिन मेरे लिए, वह वनडे कप्तान अभी भी हैं।”

ये भी पढ़ें:ODI World Cup 2023: खिताब की जंग में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम के नाम पर लगी मौहर, ऐसी होगी 10 टीमें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Sarfaraz Khan

नवम्बर 3, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026