---Advertisement---

BBL 2022-23: ‘सुपर से भी ऊपर’ Will Sutherland पहले पीछे भागे और बेहतरीन छलांग लगाकर पकड़ लिया हैरतअंगेज कैच, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन कैच पकडे गए लेकिन आज विल सदरलैंड (Will Sutherland) द्वारा पकड़ा गया कैच इस लीग का सबसे बेहतरीन कैच भी बन सकता है। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 22, 2023 4:46 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज 52वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जा रहा है। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन कैच पकडे गए लेकिन आज विल सदरलैंड (Will Sutherland) द्वारा पकड़ा गया कैच इस लीग का सबसे बेहतरीन कैच भी बन सकता है। क्योंकि विल सदरलैंड ने जिस तरह आज का कैच पकड़ा है उसे देख आप भी उनके फील्डिंग के फैन हो जाएंगे और बोल उठेंगे क्या कमाल का कैच पकड़ा है। विल सदरलैंड के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विल सदरलैंड ने पकड़ा बेहतरीन कैच

आज के मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और मैच के पहली पारी के दौरान ही विल सदरलैंड ने असंभव सा कैच पकड़ा और सभी का ध्यान अपने तरफ खींचा। दरअसल, पर्थ स्कॉर्चर्स पारी के दौरान जब मैच का 17वां ओवर टॉम रॉजर्स गेंदबाजी करने आए और उनकी एक गेंद पर बल्लेबाज निक होबसन ने एक शॉट खेला जो की बल्ले पर सही से नहीं आई और गेंद हवा में चली गई। जिसके पीछे विल सदरलैंड भागे और ऐसा लग रहा था की गेंद जमीन पर गिर जाएगी लेकिन विल सदरलैंड ने बेहतरीन तरीके से हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया।

Also Read: अपने बयोपिक से हटे SHOAIB AKHTAR ने निर्माताओं को दे डाली बड़ी चेतावनी, बोले- ‘फिल्म बनी तो ठोक दूंगा केस’

यहां देखें वीडियो:

अभी तक कुछ ऐसा रहा है स्कोरकार्ड

बीबीएल में आज के मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बना डाले। पर्थ स्कॉर्चर्स टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बनाए और उन्होंने 50 गेंदों में 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने अबतक 14 ओवर में 112/4 रन बना ली है और टीम को अभी 36 गेंदों में 101 रनों की दरकार है।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026