---Advertisement---

BBL 2022-23: मेलबर्न के मैदान पर सुपरमैन बने Chris Jordan, जमीन खोदते हुए एक हाथ से पकड़ लिया लाजवाब कैच, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में सभी मैचों में हमें कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसे देख सभी हैरान हो गए। बीबीएल में कुछ ऐसे भी कैच पकड़े गए हैं जिसे देख सब चकित रह गए थे और अब आज मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 6, 2023 3:50 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में सभी मैचों में हमें कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसे देख सभी हैरान हो गए। बीबीएल में कुछ ऐसे भी कैच पकड़े गए हैं जिसे देख सब चकित रह गए थे और अब आज मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स के मैच में सिडनी टीम के खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने एक बेहतरीन कैच पकड़ स्टेडियम में सबको हैरान कर दिया। जॉर्डन के कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सभी क्रिकेट फैंस द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

क्रिस जॉर्डन ने अपने आगे कूदकर पकड़ा अद्भुत कैच

मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स टीम के बीच खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन सिडनी टीम की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने आज एक बेहतरीन कैच लपक लिया। दरअसल, मैच के 12वें ओवर में मेलबर्न टीम के बल्लेबाज थॉमस रोजर्स ने स्पिनर गेंदबाज टॉड मर्फी की गेंद पर एक शॉट खेला जो हवा में गई और सभी को लगा की गेंद फील्डर क्रिस जॉर्डन से पहले ही गिर जाएगी। लेकिन बेहतरीन दौड़ लगाते हुए क्रिस जॉर्डन ने अपने आगे की तरफ छलांग लगाते हुए एक अद्भुत कैच लपक लिया।

Also Read: PAK VS NZ: बीच मैच में HASAN ALI ने पहले दिखाया बाइसेप्स और फिर मारी गुलाटी, देखें मजेदार VIDEO

यहां देखें वीडियो:

अबतक का स्कोर कार्ड

बीबीएल में आज 31वां मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जा रहा है आज के मैच में सिडनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स की टीम ने 20 ओवर में 173 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाई। जवाब में उतरी सिडनी की टीम ने अबतक 10 ओवर में 75 रन बना ली है और अभी तक टीम ने एक विकेट खोया है। सिडनी टीम को अब जीत के लिए 60 गेंदों में 99 रन बनाने हैं।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026