---Advertisement---

BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ Ben Cutting ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स का मैच खेला जा रहा है। बीबीएल का यह 34वां मैच है और अभी तक इस लीग में कुछ ऐसे कैच पकडे गए हैं। जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन आज के मैच में ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 8, 2023 5:06 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2022-23 (BBL 2022-23) में आज सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स का मैच खेला जा रहा है। बीबीएल का यह 34वां मैच है और अभी तक इस लीग में कुछ ऐसे कैच पकडे गए हैं। जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन आज के मैच में सिडनी थंडर टीम के खिलाड़ी बेन कटिंग (Ben Cutting) ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख सभी हैरान रह गए। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

बेन कटिंग ने छलांग लगाकर लपक लिया कैच

सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले जा रहे मैच में दूसरी पारी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जब बाउंड्री लाइन पर बेन कटिंग ने एक असंभव कैच लपक लिया। दरअसल, सिडनी सिक्सर्स पारी के दौरान जब तीसरे ओवर में बल्लेबाज जेम्स विंस ने एक शॉट खेला और गेंद थर्ड मैन की तरफ गई और बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे बेन कटिंग ने हवा में छलांग लगाकर एक बेहतरीन कैच लपक लिया। जिसे देख सभी फैंस और बल्लेबाज हैरान रह गए और कैच लेने के बाद बेन कटिंग ने शानदार तरीके से जश्न मनाया।

Also Read: VIRAL VIDEO: सूर्या के दोस्त ने अपने बल्ले से मचाई तबाही, एक हाथ में चाय का कप लेकर जड़े दनादन छक्के

यहां देखें वीडियो:

अबतक क्या घटा है मैच में

सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले जा रहे मैच में सिडनी सिक्सर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर की टीम ने अपने 20 ओवर में 133/8 रन ही बना सकी। सिडनी थंडर की टीम की तरफ से सैम व्हाइटमैन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिडनी थंडर: मैथ्यू गिलक्स (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, सैम व्हाइटमैन, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (कप्तान), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर।

सिडनी सिक्सर्स: जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, क्रिस जॉर्डन, टॉड मर्फी।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026