---Advertisement---

BCCI ने एक बार फिर Chetan Sharma को बनाया चीफ सलेक्टर, 4 नए मेम्बरों की हुई नियुक्ति

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा एलान किया है और टीम इंडिया के चयनकर्ता के अध्यक्ष के रूप में फिर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को नियुक्त करने की घोषणा की है। आप को बात दें कि 18 नवंबर 2022 को बीसीसीआई ने चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता पद से हटा दिया। और ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 7, 2023 5:38 अपराह्न

BCCI
Follow Us
---Advertisement---

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा एलान किया है और टीम इंडिया के चयनकर्ता के अध्यक्ष के रूप में फिर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को नियुक्त करने की घोषणा की है। आप को बात दें कि 18 नवंबर 2022 को बीसीसीआई ने चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता पद से हटा दिया। और आज यानी 7 जनवरी 2023 को एकबार फिर बीसीसीआई ने चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता के रूप में फिर से नियुक्त किया।

BCCI ने अपने ट्विटर हैंडल से दी जानकारी

सुश्री सुलक्षणा नाइक, श्री अशोक मल्होत्रा, और श्री जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। उचित विचार-विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर, CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को शॉर्टलिस्ट किया। साक्षात्कार के आधार पर, समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है। जिसमें चेतन शर्मा के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ के नाम शामिल हैं।

Also Read: BBL 2022-23: 36 साल के MARTIN GUPTILL ने जड़ा बिना गेंद देखे ही गगनचुंबी छक्का, VIDEO देख आप भी बोल उठेंगे वाह

BCCI ने बताया इन 8 बातों पर देना होगा ध्यान

  1. निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सर्वोत्तम संभव टीम का चयन करें।
  2. सीनियर मेन्स नेशनल टीम के लिए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की योजना बनाएं और तैयार करें।
  3. आवश्यकता पड़ने पर टीम की बैठकों में भाग लें।
  4. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करें।
  5. तिमाही आधार पर बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद को संबंधित टीम के प्रदर्शन की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना और प्रदान करना।
  6. बीसीसीआई द्वारा निर्देश दिए जाने पर टीम चयन पर मीडिया को संबोधित करें।
  7. प्रत्येक प्रारूप में टीम के लिए कप्तान नियुक्त करें।
  8. बीसीसीआई के नियमों और विनियमों का पालन करें।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026