---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : भारतीय फैंस को करना होगा शुभमन का थोड़ा और इंतज़ार,इस मैच से भी हो गए बाहर

ODI World Cup 2023 : भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप मुक़ाबला ऑस्ट्रलिया के खिलाफ जीत लिया है। भारत ने चेन्नई में ऑस्ट्रलिया को 6 विकेट से हराया। लेकिन इस मैच में भारतीय फैंस ने उनके स्टार ओपनर शुभमन गिल को बहुत याद किया। लकिन अब एक और खबर सामने आ रही है। भारतीय ओपनर ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 9, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप मुक़ाबला ऑस्ट्रलिया के खिलाफ जीत लिया है। भारत ने चेन्नई में ऑस्ट्रलिया को 6 विकेट से हराया। लेकिन इस मैच में भारतीय फैंस ने उनके स्टार ओपनर शुभमन गिल को बहुत याद किया। लकिन अब एक और खबर सामने आ रही है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होने वाले मुक़ाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

बीसीसीआई ने यह बताया कि , शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वह अगले मैच के लिए टीम के साथ दिल्ली भी ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें इस सब के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है कि गिल 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुक़ाबले का हिस्सा बन सकते हैं।

पहला मैच नहीं खेले गिल

भारत का ODI World Cup 2023 का पहला मुक़ाबला रविवार को खेला गया। डेंगू के चलते शुभमन गिल इस मुक़ाबले का हिस्सा नहीं बन सके। रविवार की दुपहर उन्हें तेज़ बुखार था। शुभमन की जगह ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाज़ी का मौका दिया गया। हालांकि ईशान किशन पहली ही बॉल पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

वनडे क्रिकेट के टॉप स्कोरर हैं गिल

शुभमन गिल इस साल अपनी टॉप फॉर्म में हैं। शुभमन का बल्ला खूब बोल रहा है और रन बटोर रहा है। गिल वनडे क्रिकेट फॉर्मेट साल 2023 में भारत के टॉप स्कोरर हैं। बतौर ओपनर बल्लेबाज़ी करते हुए गिल ने 20 वनडे मैचों में 1230 रन बनाए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026

Leave a Comment