---Advertisement---

महान फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक क्यों लिया सन्यास? जानें 3 बड़े सबसे अनोखे रिकॉर्ड

Lionel Messi फुटबॉल की दुनिया के बेताज़ बादशाह लियोनेल मेसी ने 31 अगस्त 2026 को अचानक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहकर करोड़ों फैंस को चौंका दिया। उन्होंने अपने दो दशक के करियर में कई बड़े अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Lionel Messi
Follow Us
---Advertisement---

Lionel Messi : अर्जेटीना के महान फुटबॉलर लियोनेस मेसी ने 39 की उम्र में बड़ा फैसला लेते हुए इंटरनेशन फुटबॉल से सन्यास ले लिया है।  मेसी के इस फैसले ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। अभी हालहि में मेसी के पिता जॉर्ज मेसी  का निधन हुआ था। साल 2022 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जीताने वाले मेसी साल 2026 में हार गए थे। इस हार और पिता की मौत ने मेसी को तोड़ दिया था। यही वजह है कि, मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।

Lionel Messi  ने सन्यास लेते हुए भावुक पोस्ट किया

खिलाड़ी  लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए बहुत ही भावुक पोस्ट किया है।  उन्होंने  लिखा,  ‘वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से काफी समय बीत चुका है और बहुत सोचने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूँ कि मैं नेशनल टीम अर्जेंटीना से संन्यास ले रहा हूँ। यह एक ऐसा फैसला था जिसने मेरी आत्मा को बहुत गहराई तक दुखाया है, लेकिन मैं समझता हूँ कि अब विदा लेने का यही बिल्कुल सही समय है। मैंने राष्ट्रीय टीम को अपना सब कुछ सौंप दिया है, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैंने राष्ट्रीय टीम को अपना सब कुछ सौंप दिया है, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। मुझे अर्जेंटीना का नागरिक बनाने के लिए भगवान का शुक्रिया!’ उनके पोस्ट में  रिटायरमेंट और टीम छोड़ने का दर्द साफ महसूस किया जा सकता है।

1-91 गोल दागने का महारिकॉर्ड

लियोनेल मेसी के नाम फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड एक ही साल में 91 गोल दागने का है। मेसी ने साल 2012 में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए ये इतिहास रचा था।

2-‘बैलन डी’ओर’ पुरस्कार कई बार मिला

मेसी को दुनिया के इकलौते ऐसे फुटबॉलर हैं, जिन्हें ‘बैलन डी’ओर’ पुरस्कार 8 बार मिला है। उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ये पुरस्कार 5 बार जीता है।

3- दो दशक के करियर में 46 ऑफिशियल ट्रॉफियां  जीतीं

मेसी ने अपने 22 साल के फुटबॉल इतिहास में 46 ऑफिशियल ट्रॉफियां जीती हैं। ये काम आज तक कोई नहीं कर सका है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026