---Advertisement---

CPL 2023: बारबाडोस रॉयल्स को धूल चटाकर किंग्स ने दर्ज की अपनी पहली जीत, फाफ डु प्लेसिस समेत इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

CPL 2023: कैरिबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने बारबाडोस रॉयल्स को एक हाई स्कोरिंग मैच में धूल चटा दी है। पहले मैच में किंग्स हारने के बाद दूसरे मैच में कमबैक करती हुई नजर आई। फाफ ने दूसरे मैच टीम को जीत दिलाने में निभाई अहम भूमिका Caribbean Premier League ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 18, 2023 12:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 2:48 अपराह्न

CPL 2023 2nd match highlights
Follow Us
---Advertisement---

CPL 2023: कैरिबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने बारबाडोस रॉयल्स को एक हाई स्कोरिंग मैच में धूल चटा दी है। पहले मैच में किंग्स हारने के बाद दूसरे मैच में कमबैक करती हुई नजर आई।

फाफ ने दूसरे मैच टीम को जीत दिलाने में निभाई अहम भूमिका

Caribbean Premier League 2023 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। दूसरे मैच में हार के बाद उतरी सेंट लूसिया किंग्स दूसरे मैच में कमबैक की उम्मीद कर रही थी। बता दें कि पहले मैच में किंग्स को जमैका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद उन्होंने पहले विकेट के लिए जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर 61 रन जोड़े। फाफ ने 32 गेंदों पर 46 बनाए। और जॉनसन चार्ल्स ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। मिडिल आर्डर में सीन विल्लियम्स ने 30 गेंदों पर 47 रन जड़े।

मैथ्यू फोर्डे को उनकी शानदार गेंबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। उन्होंने 3 ओवर में केवल 12 रन देते हुए 3 विकेट झटके। इसके अलावा क्रिस सोल, अल्जारी जोसेफ, सिकंदर रजा, खैरी पिएरे, रोस्टन चेज और सैड्रैक डेसकार्टेस ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

रॉयल्स के लिए होल्डर ने 4 विकेट झटके

बारबाडोस रॉयल्स अपने पहले मैच में काफी दबाव में नजर आई। जेसन होल्डर ऐसे खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने रॉयल्स के लिए इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट लिए। हालांकि बल्ले से वह कुछ ख़ास कमल नहीं दिखा पाए।
तीसरे मैच में सेंट किट्स के सामने आज नाइट राइडर्स होंगे। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:30 बजे शुरु होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026