---Advertisement---

Cricket Viral Video: वनडे सीरीज में जीत के बाद विराट-ईशान ने इस तरह मनाया जश्न, वीडियो देखकर ठुमके लगाने पर हो जाएंगे मजबूर

Cricket Viral Video: भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल आ गया है। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय टीम क्रिकेटर पर तारीफों के पुल ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 13, 2023 5:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल आ गया है। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय टीम क्रिकेटर पर तारीफों के पुल बांधे गए हैं। बता दें कि दूसरे मैच में भारतीय टीम की जीत के साथ ही अब टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। पहले मैच में जीत और दूसरे मैच में जीत के बाद इस सीरीज में भारत की 2-0 की बढ़त बन चुकी है। अब इस जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जम कर डांस कर रही ईशान किशन और विराट कोहली

कोलकाता के ईडन गार्डन में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया था। जिसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ईशान किशन जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है जिसमें ईशान किशन और विराट कोहली एक जैसा डांस करते हुए और एक्सप्रेशन देते हुए नजर आए हैं। साल 2023 की पहली सीरीज में जीत के साथ टीम इंडिया ने कुछ खास तरीके से जश्न बनाया। इसको एक यादगार पल बनाने के लिए म्यूजिक बजाया और सभी ने खूब सेलिब्रेट किया।

Also Read: Lionel Messi को देखकर क्यों बेताब है Saudi Arabia, लगाई 299 करोड़ की बाजी

डांस स्टेप्स पर फिदा हुए सोशल मीडिया यूजर्स

ईशान किशन और विराट कोहली का डांस स्टेप्स लोगों को इतना पसंद आया है कि इस पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को जॉन्स ने अपनी टि्वटर हैंडल पर शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा कि “ईडन में लाइट शो के दौरान डांस करते विराट कोहली और ईशान किशन।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही मैदान पर धमाकेदार डांस करते हैं और वहां मौजूद लोग उनका वीडियो बनाते हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिकेटर के डांस की तारीफ की है और साथ ही हंसने वाले इमोजी भी कमेंट किए हैं।

Also Read: Lohri 2023: नए शादीशुदा जोड़े के लिए पहली लोहड़ी बनेगी बेहद यादगार, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026