---Advertisement---

Cricket Viral Video: Sachin Tendulkar ने जब ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के छुड़ाए थे छक्के, बिना कवर ड्राइव किए बनाए नाबाद 241 रन…देखें Video

Cricket Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से सभी फॉर्मेटों से संन्यास ले लिया। लेकिन सचिन तेंदुलकर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 241 रनों की पारी आज भी फैंस को याद है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 24, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से सभी फॉर्मेटों से संन्यास ले लिया। लेकिन आज भी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के द्वारा खेली गई की कई बेहतरीन पारियां क्रिकेट फैंस को याद है, ऐसी ही एक पारी सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला थी, जो फैंस को आज भी याद है, जहां उन्होंने नाबाद दोबरा शतक लगाया था।

बिना कवर ड्राइव के सचिन ने जड़े 241 रन

दरअसल, भारतीय टीम साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला गया। इस मैच में सचिन तेंदुलकर का कमाल का धैर्य देखने को मिला। पिछले तीन टेस्ट मैच में वह कवर ड्राइव करते हुए आउट हुए थे, लेकिन इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने एक भी कवर ड्राइव नहीं की। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाते हुए 436 गेंदों पर नाबाद 241 रनों की पारी खेली, जो फैंस को आज भी याद है।

Also Read: KKR VS CSK IPL 2023: Jason Roy ने CSK के खिलाफ जमकर बरसाए चौके-छक्के, 10 गेंदों पर जड़ दिए 50 रन

613 मिनट बैंटिग कर छुड़ाया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का पसीना 

सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस पारी के दौरान 33 चौके लगाए। सचिन तेंदुलकर ने 132 रन चौके मारकर बनाए। सचिन के इस पारी की खास बात यह रही है इस मैच में उन्होंने एक भी कवर ड्राइव नहीं की। क्योंकि पिचछे तीन टेस्ट मैचों में वह कवर ड्राइव करते हुए आउट हुए थे। जिससे सबक लेते हुए बिना कवर ड्राइव खेले उन्होंने 241 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 613 मिनट बैंटिग की। यानी करीब 10 घंटे से अधिक बैटिंग की। सचिन तेंदुलकर की इस पारी का वीडियो आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। क्रिकेट के दिग्गज भी सचिन की इस पारी की आज भी तारीफ करते हैं।

Sachin Tendulkar का टेस्ट करियर

सचिन तेंदुलकर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53.78 की बेहतरीन औसत से 15921 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 68 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है तो वहीं 51 बार शतक लगाया है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर का बेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन रहा है। सचिन तेंदुलकर ने 6 बार टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

Also Read: KKR VS CSK IPL 2023: Jason Roy ने CSK के खिलाफ जमकर बरसाए चौके-छक्के, 10 गेंदों पर जड़ दिए 50 रन

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026