---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023 Final: राष्ट्रगान के दौरान फूट-फूट कर रोयें हार्दिक पांड्या, धोनी भी नहीं रोक सके अपने आंसूं

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। इस मुकाबले से ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: मई 30, 2023 10:00 पूर्वाह्न

राष्ट्रगान के दौरान फूट-फूट कर रोयें हार्दिक पांड्या
Follow Us
---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। इस मुकाबले से पहले भारत का राष्ट्रगान गाया गया था। जिसमें हार्दिक पांड्या भावुक होकर रोते हुए कैमरे में कैद हुए। वहीं धोनी भी अपने आंसूओं पर काबू नहीं कर सके। जिसका अंदाजा आपप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

फूट-फूट कर रोयें हार्दिक

दरअसल, किसी बड़े मैच से पहले देश का राष्ट्रगान गाया जाता है। वहीं इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की दोनों टीमें मैदान पर उतरी थी। वही इस दौरान जैसे ही राष्ट्रगान खत्म होने वाला होता है। तभी हार्दिक पांड्या अपने आंसूओं को अपनी टी-शर्ट से पौछते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की आंखो से आंसू बस निकलने को ही हो रहे थे। लेकिन, उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए खुद को रोका। लेकिन, हार्दिक ऐसा नहीं कर सके और कैमरे के सामने रोते हुए नजर आए। जिसका अंदाजा आप इस वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

यह भी पढ़ें :शादी में आपसे नहीं हटेगी किसी की भी नजर, गर्मियों में Bridal Makeup के लिए फॉलो करें ये खास टिप्स

गुुजरात ने सीएसके के सामने रखा 215 रनों का लक्ष्य

कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गुजरात की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साहा और गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। इसके बाद साई सुदर्शन और साहा ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 64 रन और टीम के लिए जोड़े गिल 39 और साहा 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई ने अपने बल्ले से सीएसके के गेंदबाजी क्रम को तहस-नहस कर के रख दिया। उन्होंने एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं छोड़ा ।

जिसकी अपने बल्ले से सुताई नहीं की हो। वहीं साई अपने शतक से केवल 4 रन दूर रह गए और पाथीराना की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरो में 215 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा दो विकट मथीशा पथीराना ने चटकाए।

Also Read: भारत के इस राज्य में खुलने जा रहा है First Vedic Theme Park , औषधि से लेकर इतिहास तक की मिलेगी जानकारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026