---Advertisement---

CSK VS LSG IPL 2023: MS Dhoni ने की छक्कों की बारिश, 400 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी, देखें वीडियो

CSK VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 6वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) पुराने अंदाज में नजर आए। धोनी ने छक्कों की बारिश कर फैंस को झूमने पर मजूबर कर दिया। धोनी के छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 3, 2023 10:50 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

CSK VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 6वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नऊ सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स को मुकाबला जीतने के लिए 218 रनों का टारगेट दिया। लेकिन मैच की खास बात यह रही कि एमएस धोनी (MS Dhoni) इस मैच में पुराने अंदाज में नजर आए। धोनी ने एक के बाद दो छक्के लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

धोनी के बल्ले से हुई छक्कों की बारिश

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार शुरुआत दी। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। इस मैच में कप्तान धोनी (MS Dhoni) के बल्लेबाज से भी जमकर छक्कों की बारिश हुई।

मार्क वुड को धोनी ने एक के बाद एक दो छक्के लगाए

धोनी पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए। धोनी (MS Dhoni) ने आते ही मार्क वुड की पहली गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से शानदार छ्क्का जड़ा दिया। धोनी (MS Dhoni) के इस छ्क्के को देखकर फैंस का उत्साह चरम पर चला गया। लेकिन धोनी यहीं नहीं रूक धोनी ने मार्क वुड की अगली गेंद पर फिर लॉग-ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: CSK VS LSG IPL 2023: Devon Conway के अर्धशतक में बाधा बने कृणाल पांड्या, पकड़ा खतरनाक कैच…देखें Video

400 के स्ट्राइक रेट से धोनी ने की बल्लेबाजी

धोनी के इस छ्क्के को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में बैठे बल्लेबाजों ने ताली बजाकर धोनी (MS Dhoni) के शॉट की हौसला अफजाई की। हालांकि धोनी तीन गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 400 के करीब रहा। धोनी के बैक टू बैक दो छक्को का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस धोनी की बल्लेबाजी की जमकर सराहना कर रहे हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में धोनी ने सात गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान धोनी ने एक चौका और एक गगन चुंबी छक्का लगाया था।

Also Read: IPL 2023 में जिन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश वो बुरी तरह फ्लॉप, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026