---Advertisement---

DC VS MI IPL 2023: Prithvi Shaw का फ्लॉप शो जारी, 4 मैचों में बनाए सिर्फ 34 रन… Hrithik ने ऐसे किया Out

DC VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां लीग मुकाबला आज यानी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का खराब फॉर्म जारी है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 11, 2023 9:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

DC VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां लीग मुकाबला आज यानी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का खराब फॉर्म जारी है। पृथ्वी शॉ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। पृथ्वी शॉ 10 गेंदों पर महज 15 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ की फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल 2023 में चार मुकाबले खेले हैं। चारों मुकाबले में पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका मिला। लेकिन चारों मुकाबले में पृथ्वी शॉ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। आईपीएल 2023 का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जिसमें पृथ्वी शॉ सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद शॉ अगले मैच में गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ सिर्फ 7 रन बना पाए। दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने पृथ्वी शॉ पर भरोसा बनाए रखा लेकिन पृथ्वी शॉ तीसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए। यहां देंखे कैसे आउट हुए पृथ्वी शॉ।

Also Read: क्या Nidhi Tapadia के प्यार में Prithvi Shaw हो गए ‘क्लीन बोल्ड’? खूबसूरती के मामले में नहीं है किसी से कम

चार मैचों में सिर्फ बनाए 34 रन 

पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह 15 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ को ऋतिक शौकीन ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराकर आउट किया। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2023 के चार मैचों में सिर्फ 34 रन बनाए है। टीम मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ के खिलाफ अगले मैच में बड़ा एक्शन ले सकता है। पृथ्वी शॉ के आउट होने का वीडियो।

बता दें कि पृथ्वी शॉ का पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। पृथ्वी शॉ आईपीएल 2022 में महज 28 की औसत से रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2022 के 10 मैचों में 28 की औसत से 283 रन बनाए। इस दौरान शॉ के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी निकली।

Also Read: क्या Nidhi Tapadia के प्यार में Prithvi Shaw हो गए ‘क्लीन बोल्ड’? खूबसूरती के मामले में नहीं है किसी से कम

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026