---Advertisement---

Emerging Asia Cup 2023: हर्षित राणा का हैरतअंगेज कैच, देख आप भी हो जायेंगे हैरान

Emerging Asia Cup 2023: इमर्जिंग एशिया कप के कल खेले गए मैच में भारत के हर्षित राणा ने शानदार कैच पकड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।आपको बता दें कि कल यानि बुधवार 19 जुलाई को खेले गए एक ग्रुप मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेटों से हरा दिया। ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 20, 2023 4:07 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:40 अपराह्न

HARSHIT RANA
Follow Us
---Advertisement---

Emerging Asia Cup 2023: इमर्जिंग एशिया कप के कल खेले गए मैच में भारत के हर्षित राणा ने शानदार कैच पकड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।आपको बता दें कि कल यानि बुधवार 19 जुलाई को खेले गए एक ग्रुप मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेटों से हरा दिया।

हर्षित का शानदार कैच

भारत ने श्रीलंका के कोलंबो में जारी इमर्जिंग एशिया कप के एक ग्रुप मैच में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को 8 विकेटों से हरा दिया। पाकिस्तान के दिए गए 205 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस बीच क्रिकेटर हर्षित राणा ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया। आपको बता दें कि कोलंबो के एम् प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीम आमने-सामने थी। मैच के 46 वें ओवर में इंडिया ए की ओर से राजवर्धन हांगरगेकर गेंद डाल रहे थें। ओवर की चौथी गेंद पर उनके सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज कासिम अकरम थें। राजवर्धन की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में कासिम की गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड की ओर जाने लगी जिसपर मैदान में खड़े हर्षित ने तेजी के साथ छलांग लगाकर कासिम का शानदार शॉट पकड़ लिया। अब जाकर हर्षित का यह कैच सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची

भारत की पाकिस्तान पर इस जीत ने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है जहां उसका सामना पिछले बार की उपविजेता बांग्लादेश की टीम से होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इमर्जिंग एशिया कप का खिताब 2013 में जीता था। सिंगापुर में खेले गए 2013 इमर्जिंग एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का फर्स्ट एडिसन अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026