---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: Ben Stokes ने तोड़ी कंगारूओं की कमर, Steve Smith का विकेट चटकाने के बाद खुशी के मारे इंग्लिश कप्तान ने लगाई दहाड़

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने खेल के पहले दिन ही 393 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद कंगारूओ को बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स ने आमंत्रित किया था। इसी बीच ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 18, 2023 11:13 पूर्वाह्न

ENG vs AUS Ashes 2023: Ben Stokes broke the back of Kangaroos, English captain roared with joy after taking the wicket of Steve Smith
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: एशेज सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने खेल के पहले दिन ही 393 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद कंगारूओ को बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स ने आमंत्रित किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ के विकेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टोक्स धाकड़ खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखा रहे है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

बेन स्टोक्स ने किया स्मिथ को आउट

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की रीढ्ढ की हड्डी माने जाते है। वह अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से किसी भी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकते है। हालांकि, बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम की यह परेशानी दूर कर दी है। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, पारी का 27वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स के हाथ में थी। वही इस दौरान स्ट्राइक पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने स्मिथ को एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद स्मिथ ने रिव्यू जरूर लिया था। लेकिन, अंपायर का फैसला होने के कारण उन्हें आउट ही दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में धान पर संकट! न बारिश न बिजली, कैसे होगी बुआई, CM Mann केंद्र को लिख चुके हैं पत्र

नहीं चला स्मिथ का बल्ला

स्टीव स्मिथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने के बाद इंग्लिश टीम के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे थे। हालांकि, वह दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मैदान पर आ गए थे। वह पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच 16 रन की मामूली सी पारी खेल कर स्मिथ आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026