---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: सीरीज की पहली ही पारी में Zak Crawley ने दिखाया करिश्मा, तूफानी पारी खेल कर कंगारूओं के उड़ाए परखच्चे

ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस की टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 16, 2023 5:33 अपराह्न

ENG vs AUS Ashes 2023: Zak Crawley showed charisma in the first innings of the series, playing a stormy innings
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस की टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने ताबड़तोड़ अंदाज में टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। इस बेहतरीन शुरूआत के साथ ही ओपनर बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरी कर लिया है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जैक क्राउली ने मनाया अर्धशतक का जश्न

इस मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड टीम को पहला झटका बेहद जल्द ही लग गया था। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकैत 12 रन बनाकर ही सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्राउली ने बैज बॉल नीति के तहत कंगारू टीम के परखच्चे उड़ा कर रख दिए है। दरअसल, पारी का का 19वां ओवर पैट कमिंस डाल रहे थे। इसी बीच स्ट्राइक पर धुआंधार बल्लेबाज क्राउली बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर सिंगल रन लेकर इस सीरीज की शुरूआत गजब अंदाज में की। उन्होंने 1 रन लेते के साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद हवा में बल्ला उठा कर फैंस और ड्रैसिंग रूम में बैठे हुए खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में धान पर संकट! न बारिश न बिजली, कैसे होगी बुआई, CM Mann केंद्र को लिख चुके हैं पत्र

https://twitter.com/Zubair_memon1/status/1669669726476197888

जैक क्राउली की बेहतरीन पारी

जैक क्राउली इस मुकाबले में एक अलग रूप लेकर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने पारी की शुरूआत से ही तेज तर्रार शॉट खेलना शुरू कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने पारी की शुरूआत चौका जड़कर की थी। वहीं इसी बीच सीरीज की पहली ही पारी में उन्होंने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 56 गेंदोे का सामना करते हुए फिप्टी जमाई। वहीं उनकी पारी में 6 चौके भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026