---Advertisement---

ENG vs NZ 2023: ओवल के मैदान पर चौकें-छक्कों की बरसात कर इस इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया कीर्तिमान , कर लिया यह रिकॉर्ड अपने नाम

ENG vs NZ 2023: इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने के खिलाफ हुए मैच में शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेन स्टोक्स ने इस दौरान 182 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 4:11 अपराह्न

BEN5
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs NZ 2023: इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में सन्यांस के बाद शानदार वापसी करते हुए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि इस इंग्लिश क्रिकेटर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 182 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बेन स्टोक्स ने द ओवल में किया कमाल

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए सैंकड़ा जड़ दिया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में बेन स्टोक्स ने ओवल के मैदान पर चौकों छक्कों की बरसात करते हुए 124 गेंदों में 182 रनों की धमाकेदार पारी खेली। साल 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा करने वाले बेन स्टोक्स ने ओवल के मैदान पर धुआंधार पारी खेलते हुए न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। बेन स्टोक्स ऐसा करने के साथ ही वनडे में इंग्लैंड के लिए इतनी बड़ी पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड ने जीता तीसरा वनडे

इंग्लैंड की टीम ने द ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम को 181 रनों से हराकर 4 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त ले ली है। द ओवल में खेले गए इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों के ठिकाने लगा दिए। बेन स्टोक्स के अलावे डेविड मल्लान ने 95 गेंदों में 96 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए टीम को 368 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम 39 ओवरों में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026