---Advertisement---

भारत के पूर्व क्रिकेटर Wasim Jaffer ने स्टीव स्मिथ के शतक को देख इंग्लैंड खिलाड़ियों को कही दिल को चुभने वाली तीखी बात

Wasim Jaffer: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में इंग्लैंड के सामने 416 रनों का स्कोर रखा था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। हालांकि, स्टीव स्मिथ ने 32वां शतक ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 30, 2023 1:20 अपराह्न

Wasim Jaffer
Follow Us
---Advertisement---

Wasim Jaffer: एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में इंग्लैंड के सामने 416 रनों का स्कोर रखा था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। हालांकि, स्टीव स्मिथ ने 32वां शतक जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर ही तोड़ कर रख दी। उन्हें आउट करने के लिए बेन स्टोक्स एंड कम्पनी को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने स्मिथ को क्रिकेट को GOAT कहकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मजाक बनाया है। जिसका एक ट्विट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

वसीम जाफर ने ली इंग्लैंड की चुटकी

वसीम जाफर और इंग्लैंड के बीच की यह जंग काफी लंबे समय से चलती हुई आ रही है। जिसमें कभी इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी भारत के मजे लेते है तो कभी भारतीय टीम में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने वाले खिलाड़ी वसीम जाफर अपनी बयान बाजी से इंग्लैंड खिलाड़ियों पर निशान साधते हुए नजर आते है। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से इंग्लैंड टीम का एशेज सीरीज के दौरान एक बार फिर से मजाक बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्विट किया है। इस ट्विट के जरिए उन्होंने स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट का GOAT का है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि, “यदि आप ग्रीन पिच तैयार करेंगे तो बकरी उसपर चरेगी ही।” उनकी इस प्रकिया पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे।

ये भी पढ़ें:Health Tips: हेल्थ से प्यार तो आपको हरे और लाल टमाटर के ये अंतर जरुर जानने चाहिए, फायदे हैरान कर देंगे

स्टीव स्मिथ ने जड़ा 32वां शतक

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी की सूची में आ गए है। उन्होंने इस मुकाबले में शतक लगाकर इंग्लैंड की टीम को बैकफूट पर ला गिराया था। वहीं उन्होंने इस शतक को जड़ने के बाद स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है। वहीं उन्होंने 174 टेस्ट पारियों में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए है।

ये भी पढ़ें:Hardik Pandya और पत्नी नताशा की फोटो शूट की पिक हुई वायरल, फैंस बोले किस लाईन में आ गए आप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026