---Advertisement---

पूर्व वेस्टइंड़ीज के कप्तान ने Team India के 10 साल से ICC के खिताब नहीं जीतने की वजह का किया खुलासा

Team India: भारतीय टीम पिछले 10 सालों से आईसीसी का कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी का खिताब 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद भारत की टीम 4 बार फाइनल में इन 10 सालों में पहुंचने ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 26, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Clive Lloyd
Follow Us
---Advertisement---

Team India: भारतीय टीम पिछले 10 सालों से आईसीसी का कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी का खिताब 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद भारत की टीम 4 बार फाइनल में इन 10 सालों में पहुंचने में कामयाब रही है। लेकिन, खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी है। इसी बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने भारत की लीग आईपीएल को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

इस वजह से नहीं जीत रही टीम इंडिया

भारतीय टींम 2014, 2017, 2019, 2023 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकी है। लेकिन, वह आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को जीत के साथ खत्म करने में नाकाम साबित रही है। इसी बीच पूर्व कैरेबियाई खिलाड़ी ने इन हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि,

“भारतीय टीम लगातार सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो रही है। आपने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. मुझे लगता है कि भारतीय टीम का भविष्य काफी अच्छा है और यह सबकुछ आईपीएल के कारण। आप खुद को 50 ओवर फॉर्मेट में एक अच्छी टीम मान सकते हैं। आपके पास टेस्ट फॉर्मेट की भी एक अच्छी टीम मौजूद है। यह सिर्फ समय की बात है, आप बड़ा टूर्नामेंट जीत सकते हैं। चीजें अपने क्रम के अनुसार चल रही हैं और आपको भविष्य में इसका असर भी देखने को मिलेगा।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

विश्व कप 2023 पर भारत की नजर

इस साल विश्व कप 12 साल के बाद भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट मे भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम कमाल की लय में भी नजर आ रही है। भारत घरेंलू परिस्थितियों का फायदा उठा कर खिताब पर कब्जा जमा सकती हैा

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

मार्च 13, 2026

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026