---Advertisement---

IPL की कप्तानी खोने से लेकर T20 World Cup जीतने तक, जानिए क्यों Rohit Sharma पूरे टूर्नामेंट में बने रहे आक्रामक?

Rohit Sharma: भारतीय टीम के T20 World CUP 2024 जीतने के बाद टीम के कप्तान Rohit Sharma इन दिनों दिनों खूब चर्चा में हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जुलाई 3, 2024 12:05 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2024 12:49 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय टीम के T20 World CUP 2024 जीतने के बाद टीम के कप्तान Rohit Sharma इन दिनों दिनों खूब चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना, किसी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करके ट्रॉफी जीतवाना आम बात थोड़ी है। लेकिन अगर आपने ये पूरा टूर्नामेंट देखा होगा तो पता होगा कि भारतीय कप्तान इसमें काफी आक्रामक और निडरता के साथ खेले हैं। अब ये सवाल उठता है कि आखिर IPL में कप्तानी खोने के बाद रोहित शर्मा में ये हिम्मत कहाँ से आई, उन्हें मोटिवेशन कहाँ से मिला? चलिए इसे कुछ प्वाइंटर्स में समझतें हैं।

IPL में टीम ने दी जूनियर को कप्तानी

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को IPL 2024 में कप्तानी से हटा दिया। यह पहली बार था जब भारतीय लीग में भारतीय कप्तान हीं किसी टीम की कमान नहीं संभाल रहा हो। इस लीग में इस साल उन्हें अपने हीं जूनियर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लीग खेलना पड़ा। इसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और क्रिकेट फैंस ने यह भी मुद्दा उठाया कि उनका हार्दिक के साथ कुछ अनबन चल रहा है या वह मुंबई इंडियंस छोड़ देंगें। लेकिन रोहित ने सबको नज़रअंदाज करते हुए सिर्फ अपने गेम पर हीं फोकस किया, जिसका हिटमैन को काफी फायदा मिला।

ODI World CUP Final में मिली हार भी एक वजह

बता दें, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम ODI World Cup 2023 के फाइनल में पहुँचने तक अजेय रही थी। लेकिन वर्ल्डकप के फाइनल में मिली हार रोहित शर्मा के लिए किसी हार्टब्रेक से कम नहीं थे। हार के बाद यह भी कहा जा रहा था कि भारतीय कप्तान लगभग 1-2 महिने तक डिप्रेशन में रहे। लेकिन, जब उन्होंने कमबैक किया तो और आक्रामक रुप में नज़र आए और इस वर्ल्डकप में जीत की एक यह भी वजह रहा।

फिल्ड पर टीम की एकजुटता

भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में एकजुट दिखी है, चाहे बल्ले से हो या गेंद से अगर एक खिलाड़ी नहीं रन स्कोर नहीं कर सका तो दूसरे ने पारी को आगे बढाया। इस बार भारतीय टीम का संतुलन काफी अच्छा था, क्योंकि नंबर 8 तक बल्लेबाजी हुई और 7 गेंदबाज भी भारतीय़ टीम के साथ थे। इस जबरदस्त सेलेक्शन के पीछे भारतीय़ कप्तान रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रोल था। इतने सारे मल्टीपल ऑप्शन ने भारतीय टीम को काफी सपोर्ट किया और वर्ल्डकप की ट्रॉफी जीताने में मदद की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026