Gautam Gambhir: विश्वकप खत्म, अब क्या है भारतीय टीम का फ्यूचर गेम प्लान? हेड कोच ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दिया चौंकाने वाला अपडेट

Gautam Gambhir: 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्वकप के हीरो और वर्तमान में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत के भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला है। साथ ही टीम के माहौल पर भी खुलकर बात की है।

Gautam Gambhir

Photo Credit: Google

Gautam Gambhir: भारत ने अपने टी20 खिताब की रक्षा करते हुए लगातार दूसरी बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट का टाइटल जीत लिया है। हर तरफ इंडियन खिलाड़ियों की प्रशंसा हो रही है। टीम इंडिया ने तीसरी बार विश्वकप जीतने के साथ ही मेजबान देश होने के नाते टाइटल जीतने वाली पहली टीम बन गई है। कप्तान सूर्यकुमार के नेतृत्व की तारीफ हो रही है। साथ ही टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी सोशल मीडिया पर यूजर्स शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में टी20 विश्वकप का मिशन खत्म होने के बाद अब मुख्य कोच ने भारतीय टीम के भविष्य के प्लान की जानकारी साझा की है।

Gautam Gambhir ने 2027 वर्ल्डकप की प्लानिंग को लेकर कही हैरान करने वाली बात

‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व विनिंग खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कहा, ‘2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग आईपीएल के बाद शुरू होगी। आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 एकदिवसीय मैच हैं। यह फॉर्मेट आजकल अधिक नहीं खेला जाता। हम जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए आसान जगह नहीं है। हमें कॉम्बिनेशन बनाने होंगे और उन खिलाड़ियों को पहचानना होगा, जो हालात के हिसाब से सही हों। सिलेक्टर और कोच यह करेंगे। जब तक आईपीएल 2026 खत्म होगा, तब तक भारत के पास एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक ब्लूप्रिंट होगा।’

गौतम गंभीर ने टीम के माहौल पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के अगला मिशन 2027 का एकदिवसीय विश्वकप है। ऐसे में टीम इंडिया को सही तरीके से तैयार करना और एकजुट करना काफी ज्यादा जरूरी है। हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘मेरी सोच सीधी है, अगर टीम के अधिकतर सदस्य मुझसे खुश नहीं हैं, तो मेरे ड्रेसिंग रूम में रहने का कोई मतलब नहीं है। अगर ज्यादातर खुश हैं, तो मैं सही काम कर रहा हूं। अगर आप सच में रिपोर्ट करते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि टीम का माहौल कैसा है। इंडियन टीम का माहौल किसी से छिपा नहीं रह सकता, क्योंकि वहां बहुत ज्यादा छानबीन, लाइमलाइट और मीडिया का ध्यान रहता है।’

Exit mobile version