Shoaib Akhtar अपने ही घर में घिरे, फॉर्मर बैटर ने कहा- ‘साजिश की बातें…भारत की सफलता से सीखना जरूरी’; क्या अब सीखेंगे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी?

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के वर्ल्डकप जीतने पर सवाल उठाए। इसमें शोएब अख्तर का नाम भी शामिल है। ऐसे में पाक के खिलाड़ियों को अपने घर में ही निशाने पर लिया गया है।

Shoaib Akhtar

Photo Credit: Google

Shoaib Akhtar: भारत ने अपनी धरती पर तीसरी बार टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्डकप जीतकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए और कई नए रिकॉर्ड कायम किए। ऐसे में हर क्रिकेट जानकर और दिग्गज ने सफेद बॉल क्रिकेट में भारत के वर्चस्व को माना और सराखों पर रखा। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत की जीत को हजम नहीं कर पाए और उल्टी बयानबाजी चालू कर दी। इसमें पूर्व पाक खिलाड़ी शोएब अख्तर का नाम भी शामिल है।

Shoaib Akhtar को अपने ही खिलाड़ी ने निशाने पर लिया

इंडिया ने टी20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ जहर उगला। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पेसर ने इंडिया की सफलता का मजाक उड़ाया और कई सवाल उठाए। ऐसे में पाक के पूर्व टेस्ट बैट्समैन मोहम्मद वसीम ने अब अपने ही खिलाड़ियों पर निशाना साधा है और भारत से सीखने की सलाह भी दी है।

‘PTI’ के मुताबिक, पूर्व पाक खिलाड़ी मोहम्मद वसीम ने कहा, ‘जब भी हम इंडिया से हारते हैं या वे बड़े इवेंट्स में अच्छा करते हैं, तो हम आम तौर पर कमियां ढूंढने और कॉन्सपिरेसी थ्योरीज फैलाने की कोशिश करते हैं। हमें यह बंद करना होगा और यह मानना ​​होगा कि उनकी टीम एक टॉप टीम है और हमें अपनी गलतियों से सीखकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।’

शोएब अख्तर को पूर्व पाक प्लेयर ने दी खास सलाह

उधर, पाक के पूर्व पेसर शोएब अख्तर को करारा जवाब देते हुए पाक के एक्स क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भी भारत के क्रिकेट सिस्टम और ढांचे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘अगर आप देखें कि वे अभी कितना टैलेंट बना रहे हैं, तो यह उनके मजबूत स्ट्रक्चर की वजह से है। उनके पास बैट्समैन, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी नतीजे पर ध्यान देते हैं और उन्हें गेम की जानकारी है।’

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने साल 2007, 2024 और 2026 में भी टी20 विश्वकप जीता। इसके साथ ही भारतीय टीम 3 आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

Exit mobile version