---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: आरसीबी का खराब प्रदर्शन जारी, गुजरात ने 11 रनों से धोया

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम अपने 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच हार गई।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 8, 2023 11:18 अपराह्न

GG vs RCB WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (GG vs RCB WPL 2023) के बीच मुंबई के मैदान पर मुकाबला खेला गया। आज के मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम अपने 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच हार गई।

आरसीबी टीम को मिली तीसरी हार

WPL में आरसीबी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है और टीम को अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। 202 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम 190 रन बनाई और 11 रनों से मैच हार गई। आरसीबी टीम की तरफ से सोफी डिवाइन सबसे ज्यादा रन 66 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हीदर नाइट ने भी अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुई मात्र 11 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई और टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: GG VS RCB WPL 2023: SOPHIA DUNKLEY ने की चौकों और छक्कों की बरसात, जड़े ताबड़तोड़ 65 रन, देखें VIDEO

गुजरात ने बनाए 201 रन

गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले ने शानदार बल्लेबाजी की और मात्र 28 गेंदों में 65 रन बनाए। सोफिया डंकले ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 11 चौके और 3 छक्के लगाए। डंकले की पारी की दम पर गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बनाने में कामयाब रही। उनके अलावा हरलीन देओल ने भी 45 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्के लगाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (c), सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (wk), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम: स्मृति मंधाना (c), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026