---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: Shreyanka Patil ने खेला ‘सूर्या भाऊ’ जैसा शॉट, दंग रह गई Sania Mirza, देखें Video

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बना दिए। हालांकि, आरसीबी टीम की तरफ से Shreyanka Patil ने एक ऐसा छक्का लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 9, 2023 12:14 पूर्वाह्न

GG vs RCB WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (GG vs RCB WPL 2023) के बीच मुंबई के मैदान पर मुकाबला खेला गया। आज के मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बना दिए। हालांकि, आरसीबी टीम की तरफ से Shreyanka Patil ने एक ऐसा छक्का लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव की तरह मारा छक्का

आरसीबी टीम अपना बुधवार को तीसरा मैच खेल रही थी और गुजरात टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन Shreyanka Patil जब बल्लेबाजी करने आई और उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में एक बेहतरीन छक्का लगाया। Shreyanka ने यह छक्का भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तरह लगाया। दरअसल, Shreyanka ने अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर स्टंप से हटकर अपने पीछे की तरफ शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री पार जाकर गिरी। इस छक्के को देख आरसीबी टीम की मेंटर सानिया मिर्जा भी शॉट देख दंग रह गई।

यहां देखें Video:

https://www.wplt20.com/videos/m06–gg-vs-rcb-shreyanka-patil-six-6322163707112

Also Read: GG VS RCB WPL 2023: SOPHIA DUNKLEY ने की चौकों और छक्कों की बरसात, जड़े ताबड़तोड़ 65 रन, देखें VIDEO

आरसीबी को मिली 11 रनों से हार

WPL में आरसीबी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है और टीम को अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। 202 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम 190 रन बनाई और 11 रनों से मैच हार गई। आरसीबी टीम की तरफ से सोफी डिवाइन सबसे ज्यादा रन 66 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हीदर नाइट ने भी अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुई मात्र 11 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई और टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (c), सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (wk), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम: स्मृति मंधाना (c), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026