---Advertisement---

Hardik Pandya के चहेते खिलाड़ी ने रनों का खड़ा किया अंबार, 4 अर्धशतक जमाकर TNPL में ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

Hardik Pandya: गुजरात टाइटंस के धुरंधर खिलाड़ी साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल में जमकर गरजा था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आतिशी पारी खेल कर टीम को फाइनल का टिकट कटवाया था। इसी बीच ये खिलाड़ी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बल्ले से तबाही मचा रहा है। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले सभी मैचों में जबरदस्त ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 26, 2023 1:46 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: गुजरात टाइटंस के धुरंधर खिलाड़ी साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल में जमकर गरजा था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आतिशी पारी खेल कर टीम को फाइनल का टिकट कटवाया था। इसी बीच ये खिलाड़ी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बल्ले से तबाही मचा रहा है। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले सभी मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। वहीं उन्होंने TNPL 2023 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

साई सुदर्शन का जबरदस्त फॉर्म

साई सुदर्शन का बल्ला तमिलनाडु प्रमीयर लीग में जमकर बोल रहा है। बायें हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम के लिए विराट कोहली वाली भूमिका अदा की है। अक्सर कोहली अपनी बल्लेबाजी से टीम को अंत तक जीत दिलाने का काम करते है और उन्हें रन का पीछा करना भी काफी ज्यादा पसंद है। ऐसा ही कुछ साई सुदर्शन को भी पसंद है। वह अपनी बल्लेबाजी से टीम को लगातार जीत दिला रहे है। उन्होंने चैपॉक सुपर गिल्लिस की तरफ से खेलते हुए 5 मैचों की 5 पारियों में 4 अर्धशतक ठोके है। वहीं उन्होंने कुल 330 रन भी बनाए है। इसके अलावा उनका औसत 82.50 का रहा है।

ये भी पढ़ें: Electricity in Delhi: DERC के फैसले पर आया दिल्ली सरकार का बयान, बताया बिजली महंगी होगी या नहीं ?

साई का शानदार आईपीएल रिकॉर्ड

साई सुदर्शन 2022 से गुजरात टाइटंस के साथ जुडे़ हुए है। वह अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को काफी ज्यादा प्रभावित करते हुए नजर आते है। उन्होंने गुजरात की फ्रेन्चाइजी को अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सही साबित किया है। उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अब तक 13 मुकाबलों की 13 पारियों में 507 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026