Hardik Pandya: बीते दिन आरसीबी और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में आरबीसी ने एमआई को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी बीच Hardik Pandya की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस साउथ के सुपरस्टार अल्लु अजुर्न से उनका नाम जोड़ रहे है। गौरतलब है कि क्रिकेट और सिनेमा का हमेशा से ही दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। इसी बीच क्रिकेटर का एक पोज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल हार्दिक ने अल्लु अजुर्न स्टारर फिल्म राका का एक मशहूर पोज किया। दरअसल इस फिल्म को एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
Hardik Pandya के एक पोज ने बटोरी लाइमलाइट
बता दें कि सोशल मीडिया पर Hardik Pandya का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस फोटो को Johns के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जहां वह फिल्म ‘राका’ के वायरल सिग्नेचर जेस्चर को मैदान पर रीक्रिएट किया। बता दें कि इस अल्लु अर्जुन का जेस्चर रिलीज होने के बाद लोगों को बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताते चले कि राका अल्लु अजुर्न की एक अपकमिंग फिल्म है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 800 रूपये बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमे वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं अब पांड्या के इस वायरल सिग्नेचर जेस्चर के करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जबरदस्त अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
आरसीबी ने मुंबई इंडियस को दी शिकस्त
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आरसीबी ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। आरसीबी ने कुल 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए, वहीं 5 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस केवल 225 रन ही बनाई पाई। बता दें कि आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने 20 बॉल खेलकर 53 रन बनाया। हालांकि मुंबई इंडियंस की तरफ से भी काफी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
