---Advertisement---

Hockey World Cup 2023: अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने मारी बाजी, साउथ अफ्रीका को 5-2 से हराकर 9वें स्थान पर रहा भारत

Hockey World Cup 2023: भारत में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते अफ्रीकी टीम को अपने वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में जीत हासिल की और वर्ल्ड कप में 9वें स्थान पर रही। कल ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Hockey World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Hockey World Cup 2023: भारत में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते अफ्रीकी टीम को अपने वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में जीत हासिल की और वर्ल्ड कप में 9वें स्थान पर रही। कल खेले गए मैच में टीम इंडिया ने मैच में शुरू से ही दवाब बनाकर रखी और विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

पांच गोल पांच खिलाड़ियों ने मारे

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी है और अपने क्लासिफिकेशन मैच में कल शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका टीम को कोई मौका नहीं दिया। भारत की तरफ से अभिषेक ने मैच के पांचवे मिनट में ही पहला गोल दागकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 11 मिनट में दूसरा गोल दागा। मैच के 44वें मिनट में शमशेर सिंह ने तीसरा गोल दागा। जब की मैच का चौथा गोल आकाशदीप सिंह ने 48वें मिनट में दाग कर लगभग टीम इंडिया जीत सुनिश्चित कर दिया था लेकिन सुखजीत सिंह ने भारत की तरफ से 58वें मिनट में पांचवा गोल दागकर भारत को जीत दिलाई।

Also Read: IND VS NZ: लखनऊ के मैदान पर नवाब है टीम इंडिया, आंकड़े देख न्यूजीलैंड टीम के छूटे पसीने, आप भी एक बार जरूर देखें

न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया को क्वाटरफाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड टीम को हर हाल में हराना था लेकिन टीम इंडिया कीवी टीम को नहीं हरा पाई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने क्लासिफिकेशन मैच में इससे पहले जापान को 8-0 से हराया था और वहीं कल खेले गए अपने अंतिम मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 5-2 से हराकर अपना वर्ल्ड कप में अभियान 9वें नंबर पर खत्म की है।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026