---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की तरफ से आयी बड़ी खबर, इतने खिलाड़ियों को मिलेगा बेनिफिट

IAAF World Championship 2023: भारत के खेल मंत्रालय की तरफ से इन दिनों एक बयान आया है जो काफी positive है। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री का यह बयान वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर आया है।विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन इसबार हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जाएगा। ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 4:22 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:34 अपराह्न

IAAF World Championship 2023
Follow Us
---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: भारत के खेल मंत्रालय की तरफ से इन दिनों एक बयान आया है जो काफी positive है। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री का यह बयान वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर आया है।विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन इसबार हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जाएगा।

28 खिलाड़ियों को फंड करेगी स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री

हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त के बीच होने वाले वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले कुल 28 खिलाड़ियों को भारत का खेल मंत्रालय फंडिंग करेगा। आपको बता दें कि कुल 42 एथलीट इस बार अगस्त के महीने में होने वाले वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने बुडापेस्ट जाएंगे। अगर इन 28 खिलाड़ियों की बात की जाए तो 13 खिलाड़ी ओलिंपिक टारगेट पोडियम के भाग हैं जबकि 15 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप रहा था ख़ास


भारत के नजरिये से साल 2022 को अमेरिका के युगेने में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। आपको बता दें कि भारत ने वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना पहला पदक साल 2003 में जीता था। तब भारत की अंजू बॉबी जॉर्ज ने लम्बी कूद प्रतियोगिता में भारत को कांस्य पदक दिलाया था।

इस बार भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा पदकों की उम्मीद

इस बार 19 अगस्त से शुरू हो रहें वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा पदकों की आशा रहेगी। इसमें भारत के सबसे बड़े उम्मीद नीरज चोपड़ा के अलावा मुरली श्रीशंकर ,ज्योति याराजी और दल की सबसे यंगेस्ट मेंबर शैली सिंह पर सभी की नजरे टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि भारतीय एथीलीटों ने हाल में समाप्त हुए एशियाई एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। ज्योति आराजी ने विश्व विद्यालय गेम्स के 100 मीटर बाधा दौर में भारत का खाता खोलने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026