---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: वर्ल्डकप के महामुकाबले में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम-11 और संभावित प्लेइंग-11 तक

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: न्यूयॉर्क का नासाऊ काउंटी स्टेडियम रविवार को एक ऐसे मुक़ाबले की मेजबानी करेगा, जिसका इंतजार सभी को है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 9, 2024 11:32 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: न्यूयॉर्क का नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम रविवार 9 जून को एक ऐसे मुक़ाबले की मेजबानी करेगा, जिसका इंतजार सभी को है। आज का मुक़ाबला दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी टीमों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला आज रात 8 बजे से होगा। इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमें बिल्कुल तैयार हैं।

दोनों टीमों के ‘की प्लेयर्स’

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ी इस जबरदस्त भिड़ंत के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हालांकि दोनों टीमों के कप्तानों के ऊपर यह प्रेशर होगा कि वह शानदार खेल दिखाएं और अपनी टीम को आगे ले जाएं। मैच में भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli और भारतीय कप्तान Rohit Sharma पर सबकी नज़रें टिकीं रहेंगी, क्योंकि इनकी ओपनिंग जोड़ी भारत के लिए काफी बहुमूल्य साबित होगी।

इसके अलावा न्यूयॉर्क के बॉलिंग पिच पर भारतीय गेंदबाज जस्प्रित बुमराह और अर्शदीप सिंह अपने यॉर्कर से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चकमा देते दिखेंगे। अपने ऑल-राउंड टेक्निक से हार्दिक पांड्या औऱ शिवम दूबे पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर कहर बरपाने के लिए तैयार हैं।

वहीं, पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam के लिए USA से हारने के बाद अतिरिक्त प्रेशर होगा, जो उनके परफॉर्मेंस पर दिख सकता है। हालांकि बाबर अपनी टीं के लिए की प्लेयर साबित हो सकते है। पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन साह अफरीदी की गेंद पर बहुत कुछ निर्भर करेगा, क्योंकि नासाउ काउंटी की पिच उनके लिए एक वरदान की तरह मदद कर सकती है।

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, भारत औऱ पाकिस्तान के बीच मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक ड्रॉप-इन पिच है, जो ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की हीं भाँति है। हालांकि, इस नई नवेली पिच बैटिंग के लिहाज से थोड़ी कम असरदार है और यहाँ पेसर्स के लिए ज्यादा मदद मिलते देखी गई है। आज के मैच में भी कुछ ऐसी हीं क्रिकेट की उम्मीद होगी। मैच में 100 रनों का भी आंकड़ा पार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिच पर टॉस का काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

इस मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK Dream 11

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Bengal Election 2026

मार्च 30, 2026

कल का मौसम 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Rain Alert 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Ishaq Dar

मार्च 30, 2026

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026