---Advertisement---

ICC World Cup 2023: लुलु मॉल बना वर्ल्ड कप ट्रॉफी का नया आशियाना, ट्रॉफी का दीदार करने के लिए लगा लोगों का तांता

ICC World Cup 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार अक्टूबर-नवम्बर के महीने में भारत में होने वाला है। ऐसे में जब अब वर्ल्ड कप होने में महज कुछ महीनो का वक़्त रह गया है तो क्रिकेट प्रेमी भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। आपको बात दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 24, 2023 6:44 अपराह्न

lullu mall
Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार अक्टूबर-नवम्बर के महीने में भारत में होने वाला है। ऐसे में जब अब वर्ल्ड कप होने में महज कुछ महीनो का वक़्त रह गया है तो क्रिकेट प्रेमी भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। आपको बात दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया जाएगा। इन दिनों वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने टूर पर है और इसी कड़ी में ट्रॉफी इन दिनों लखनऊ शहर में है। लखनऊ के लुलु मॉल में ट्रॉफी को आम दर्शकों के लिए रखा गया है।

लुलु मॉल पहुंची आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी

आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी इन दिनों लखनऊ शहर के लुलु मॉल में रखी गयी है। आपको बता दें कि कल (23 जुलाई) को सुबह के दस बजे से रात के साढ़े दस बजे तक ट्रॉफी को आम लोगों के लिए रखा गया था। भारी संख्या में फैंस इसका दीदार करने लुलु मॉल पहुंचे थें। दर्शकों में इस कदर ट्रॉफी देखने की होड़ थी कि वह संभाले नहीं संभल रहे थें। इन दिनों लखनऊ के लुलु मॉल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें दर्शक ट्रॉफी के प्रति अपने प्यार को बयां करते नजर आ रहे हैं। लुलु मॉल में काम करने वाली एक महिला ने कहा, कि ‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी को इतने करीब से देखना उनके लिए सौभाग्य की बात है।’ दूसरे इंसान ने कहा कि ‘लखनऊ शहर इस वर्ल्ड कप के मैच को पहली बार होस्ट कर रहा है जिसके कारण उन्हें अपने शहर पर गर्व है।’ ट्रॉफी के अनावरण के मौके पर इकाना स्पोर्ट्ज सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह, और यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव समेत जाने-माने हस्ती उपस्थित रहें। आपको बता दें कि लखनऊ इस बार विश्व कप के पांच मुकाबलों की मेजबानी करेगा।ये सारे मुकाबले इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत अपने वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा

भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में करेगी। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार विश्व कप का आयोजन साल 2011 में किया था जब भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 28 सालों बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026