---Advertisement---

ILT20 2023: Dominic Drakes कैच पकड़ने के चक्कर में हुए घायल स्ट्रेचर पर पहुंचे अस्पताल, साथी खिलाड़ी ने नमाज पढ़कर मांगी दुआ

ILT20 2023: क्रिकेट में हमेशा हमें कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती है। वहीं, UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20 2023) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कल इस लीग का 30वां मैच शारजाह वारियर्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेला गया। लेकिन ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 2:00 अपराह्न

ILT20 2023
Follow Us
---Advertisement---

ILT20 2023: क्रिकेट में हमेशा हमें कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती है। वहीं, UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20 2023) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कल इस लीग का 30वां मैच शारजाह वारियर्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेला गया। लेकिन इस मैच में एक कैच पकड़ने के दौरान गल्फ जायंट्स टीम के खिलाड़ी डोमिनिक ड्रेक्स (Dominic Drakes) घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और चोटिल खिलाड़ी के लिए उनके टीम के खिलाड़ी ने मैदान पर ही उनके लिए दुआ मांगी।

डोमिनिक ड्रेक्स ने पकड़ा बेहतरीन कैच लेकिन हुए चोटिल

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी डोमिनिक ड्रेक्स ILT20 लीग में गल्फ जायंट्स टीम की तरफ से खेलते हैं और कल के मैच में उनके द्वारा पकड़े गए कैच की हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, जब शारजाह वारियर्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और क्रीज पर बेहतरीन बल्लेबाज मोईन अली थे और उन्होंने तेज गेंदबाज कार्लोस ब्रैथवेट की एक बाउंसर गेंद को छक्के मारना चाहा और गेंद हवा में गई जिसके निचे डोमिनिक दौड़ कर आए और ड्राइव लगाकर कैथ पकड़ने की कोशिश की और उन्होंने कैच भी पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान उनके शरीर में चोट आ गई जिसके वजह से उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा।

Also Read: IND vs AUS: Virat Kohli के बाद अब KL Rahul भी भक्ति में हुए लीन, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पहुंचे साईं बाबा मंदिर

यहां देखें वीडियो:

साथी खिलाड़ी ने मांगी दुआ

चोटिल डोमिनिक ड्रेक्स के लिए उनके टीम के खिलाड़ी क़ैस अहमद ने मैदान पर ही उनके लिए दुआ मांगी और उनके लिए नमाज पढ़ी। जिसे देख सभी को क्रिकेट में स्पोर्ट्समैनशिप की याद आ गई। वहीं, मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह वारियर्स की टीम ने 107 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स की टीम ने 16.3 ओवर में ही 7 विकेट से मैच को जीत लिया। इस मुकाबले में मात्र 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले डेविड विसे को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026