---Advertisement---

IND vs AUS: Mohammed Shami की आग उगलती गेंद के आगे पस्त हुए David Warner, दिल्ली के मैदान पर मस्ती में झूमे दर्शक, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जा रहा है। पहले सेशन में ही भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पहले सत्र में ही कंगारू टीम के तीन विकेट झटक लिए। लेकिन इन ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 12:47 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जा रहा है। पहले सेशन में ही भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पहले सत्र में ही कंगारू टीम के तीन विकेट झटक लिए। लेकिन इन तीनों विकेटों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने जिस तरफ से डेविड वार्नर को आउट किया उस गेंद की जमकर तारीफ हो रही और इस विकेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद शमी ने किया वार्नर को आउट

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की अगुवाई इस मैच में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज कर रहे हैं और दोनों गेंदबाजों ने ही पहले सत्र में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया टीम के ऊपर दवाब बनाया। लेकिन पहले मैच में जिस तरह से मोहम्मद शमी ने डेविड वार्नर को आउट किया था कुछ उसी अंदाज में आज उन्होंने दूसरे मैच के पहले दिन ही वार्नर को चलता किया। शमी ने पहले मैच में वार्नर को बोल्ड मारकर आउट किया था लेकिन आज कुछ वैसी ही गेंद पर वार्नर फिर गच्चा खा गए और विकेटकीपर के हाथों में कैच दे बैठे।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

यहां देखें वीडियो:

दूसरे मैच का लाइव स्कोर

दिल्ली के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार तीन विकेट खोकर बैकफुट पर चली गई। वहीं, लंच के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम को शमी ने एक और झटका ट्रेविस हेड के रूप में दिया। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने अबतक 108 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से क्रीज पर उस्मान ख्वाजा (53) और पीटर हैंड्सकॉम्ब अभी 0 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026