---Advertisement---

IND vs AUS: दूसरे वनडे में 10 विकेट की हार के बाद हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को किया ट्रोल

विशाखापत्तनम वनडे में बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हैं। लेकिन इस बात की किसी को उम्मीद नहीं थी कि जेंटलमैन हर्षा भोगले भी टीम इंडिया के हार पर ऐसा ट्वीट करेंगे।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 20, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा। टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज़ के पास ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर्स के गेंदों का कोई जवाब नहीं था। मिशेल स्टार्क ने एकबार फिर खुद को साबित किया। उन्होंने दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ कुल पांच विकेट चटकाए। टीम इंडिया के हार के बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई फनी ट्वीट भी देखने को मिले। इन्हीं में से एक ट्वीट भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का भी था।

हर्षा भोगले ने किया फनी ट्वीट

दूसरे वनडे में टीम इंडिया के हार के बाद प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक मज़ाकिया ट्वीट किया। भोगले इस तरह के मज़ाकिया ट्वीट अक्सर नहीं करते है। हर्षा भोगले का कहना था कि उनके पास समय ना होने की वजह से उन्होंने बाद में मैच देखने का दिसाइड किया था। लेकिन दूसरा वनडे मैच अपने निर्धारित समय से पांच घंटे पहले ही खत्म हो गया।

मैच के बाद भारतीय कप्तान का बयान

Also Read: IND vs AUS 2nd ODI: Mitchell Starc ने चटकाए 5 विकेट, इस लिस्ट में हुए शामिल

रोहित शर्मा ने इस शर्मनाक हार पर अपने विचार व्यक्त किए। मैच के बाद उन्होंने कहा, “यदि आप एक मैच हारते हैं, तो यह बहुत ही निराशाजनक बात है। हमारे बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। विपक्षी टीम को काफी ज़्यादा छोटा लक्ष्य दिया। यह पिच बैटिंग करने के लिए बुरा नहीं था। हमारी टीम ने लगातार विकेट गवाए जिससे मुश्किलें बढ़ती गई। शुभम के आउट होने के बाद मैंने और विराट ने तेजी से 30-35 रन बना लिए। लेकिन फिर मैंने अपना विकेट खो दिया। मिडिल ऑर्डर ने भी निराश किया। इस वजह से हम बैक फुट पर आ गए।

काफी जल्दी खत्म हो गया मैच

मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुआ। भारत अपराह्न 3:50 बजे आउट हो गया। टीम इंडिया की पारी केवल 26 ओवर तक चली। 40 मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया के पारी की शुरुआत हुई। शाम के 5:28 बजे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल 11 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026