---Advertisement---

IND vs AUS: Mohammed Siraj की तूफानी गेंद पर गच्चा खा गए Khawaja, ड्रेसिंग रूम से Rahul Dravid का दिखा आक्रमण रूप, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कम्मिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही और पूरी टीम मात्र ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 9, 2023 5:05 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कम्मिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही और पूरी टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। वहीं, इस मैच के दूसरे ओवर में ही कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे शायद ही आपने देखा होगा। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ऑस्ट्रेलिया का जैसे ही पहला विकेट गिरा उसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद सिराज ने झटका पहला विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के पहले दिन यह करके दिखाया। सिराज ने आज पहले दिन अपने पहला ओवर और भारतीय टीम की तरफ से दूसरा ओवर लेकर आए और इस ओवर में उन्होंने शानदार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को एलबीडबल्यू आउट किया। हालांकि, फील्ड अंपायर ने पहले बल्लेबाज को आउट नहीं दिया इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यु लिया और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। जिसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने शानदार जश्न मनाया और साथ ही ड्रेसिंग रूम से राहुल द्रविड़ ने भी काफी गुस्से में जश्न मनाते देखा गया।

Also Read: IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने बनाई मैच में अपनी पकड़ मजबूत

यहां देखें वीडियो:

ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर सिमटी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मारनस लबसचगने ने बनाए और वह 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जडेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में अबतक 18 रन बना ली है वह भी बिना किसी नुकसान के।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 6, 2026

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026