---Advertisement---

IND vs AUS: Virat Kohli को इस भारतीय अंपायर ने दिया धोखा, दिल्ली के मैदान पर दिखा रन मशीन का गुस्सा, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है। दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिन टीम इंडिया अभी बल्लेबाजी कर रही है और भारतीय टीम के पहली पारी में 7 विकेट गिर गए ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 18, 2023 3:25 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है। दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिन टीम इंडिया अभी बल्लेबाजी कर रही है और भारतीय टीम के पहली पारी में 7 विकेट गिर गए हैं। लेकिन आज के दिन के दूसरे सत्र में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद मैदान में मौजूद सभी दर्शक और खुद विराट कोहली (Virat Kohli) हैरान रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली को अंपायर ने दिया गलत आउट!

टीम इंडिया जब दूसरे दिन जब दूसरे सत्र में बल्लेबाजी कर रही थी और विराट कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बना लिए थे। तभी ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुह्नमैन ने कोहली को एलबीडबल्यू आउट किया और फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने कोहली को आउट करार दिया। जिसके बाद कोहली ने रिव्यु लिया और रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी है जिसके बाद कोहली को थर्ड अंपायर ने भी आउट करार दिया क्योंकि फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया था।

Also Read: IND vs AUS: KL Rahul को आउट करने के चक्कर में कंगारू टीम ने की बड़ी गलती, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/SiddhartSPD/status/1626859033775972352

विराट कोहली गुस्से में दिखे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज के दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अंपायर के गलत आउट देने के बाद कोहली गुस्से में दिखे और ड्रेसिंग रूम में जाते ही उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड़ से गुस्से में बात करते देखा गया। वहीं, इस निर्णय से हर कोई हैरान है और इस डिसीजन पर सवाल खड़े कर रहा है।

अश्विन और अक्षर ने संभाली भारतीय पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाने के बाद भारतीय टीम के ऊपर दवाब बनाकर रखी और टीम इंडिया के 7 विकेट गिरा दिए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 222/7 रन है और भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 41 रन पीछे है। भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली और वह 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्रीज पर अभी टीम इंडिया की तरफ से अक्षर पटेल 43 और रविचंद्रन अश्विन 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026