---Advertisement---

IND vs AUS: Virat Kohli छोले-भटूरे नहीं छोले-कुल्चे को देख खुशी से हो गए थे पागल, मैच के बाद कोच ने किया खुलासा

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया की ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 20, 2023 12:56 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के अलावा एक और बात पर चर्चा चल रही है वह है विराट कोहली (Virat Kohli) के खाने को लेकर। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो के पीछे का सच क्या है इसपर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने बताया है।

राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली के ड्रेसिंग रूम के मंगवाए गए खाने को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि, ‘यह छोले-भटूरे नहीं थे। वह छोले-कुल्चे थे।’ वहीं विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को भी खाने के लिए पूछा इस पर द्रविड़ ने बताया कि, ‘कोहली मुझे इसके साथ लुभा रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि मैं 50 साल का हूं और मैं अब इतना कोलेस्ट्रॉल नहीं संभाल सकता।’ दरअसल, यह घटना मैच के दूसरे दिन देखने को मिला था जब विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में बात कर रहे थे तभी एक आदमी खाना का पैकेट लेकर आता है जिसे देख कोहली खुश हो जाते हैं।

Also Read: करोड़पति बनते ही इस महिला क्रिकेटर का चला जादू, अकेले दम पर दिलाई अपने टीम को रिकॉर्ड जीत

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया ने जीता मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 262 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 रनों की बढ़त ले ली। वहीं, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने शानदार शुरुआत की लेकिन टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने 7 विकेट लेकर दूसरी पारी में मात्र 113 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026