---Advertisement---

IND vs AUS: ‘Usman Khawaja के क्या कहने’ हवा में छलांग लगाकर असंभव कैच को बनाया संभव, Video देख पकड़ लेंगे सिर

इस मैच में हमें एक बेहतरीन कैच भी देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 2, 2023 4:29 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है और हमें अबतक शानदार खेल देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम आज दूसरे दिन 197 रनों पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी में 88 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया है। लेकिन इस मैच में हमें एक बेहतरीन कैच भी देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ख्वाजा ने पकड़ा असंभव कैच

भारतीय टीम के बल्लेबाजों का तीसरे मैच के दूसरे पारी में भी खराब प्रदर्शन रहा है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए तब उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेलकर कंगारू टीम को बैकफुट पर धकेला। लेकिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे अय्यर को उस्मान ख्वाजा ने एक बेहतरीन कैच लपक कर आउट किया। दरअसल, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर अय्यर बड़ा शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले से लगकर ख्वाजा की तरफ गई और उन्होंने अपनी उलटी तरफ छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा और अय्यर की पारी को समाप्त किया।

Also Read: WPL 2023: सभी 5 टीमों के कप्तान का हुआ एलान, 2 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ियों को मिली कमान

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/Bvekgupta/status/1631225711301365760

भारतीय टीम के हाथ से फिसल रहा है मैच

टीम इंडिया के ऊपर तीसरे मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 88 रनों की बढ़त हासिल की है और टीम इंडिया इसके जवाब में अभी दूसरी पारी में 145 रन 7 विकेट के नुकसान पर है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में अबतक 57 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, अगर भारत को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के सामने कम से कम 200 रनों का टारगेट देना पड़ेगा। टीम इंडिया की तरफ से क्रीज पर अभी अक्षर पटेल और चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Also Read: IND VS AUS: अपने ही जाल में फसीं TEAM INDIA, LATHAN LYON ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का किया शिकार, देखें VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026