---Advertisement---

IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में किसे मिलेगा मौका और किसका कटेगा पत्ता, KL Rahul ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच से दोनों टीमों के उपकप्तान ने प्लेइंग 11 को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मंगलवार ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 2:53 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच से दोनों टीमों के उपकप्तान ने प्लेइंग 11 को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जिसे सुन यह तो लगभग साफ हो गया है की पहले टेस्ट मैच के लिए टीम कैसे रहने वाली है।

केएल राहुल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में अब मात्र दो दिन बचे हैं और इस बीच टीम इंडिया के उपकप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के बार में बताया। राहुल ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में 3 स्पिनर के साथ उतर सकती है। केएल राहुल ने यह भी बताया कि यह निर्णय लालच को देखते हुए नहीं लिया जा रहा है यह एक सोची समझी निर्णय है।

Also Read: ILT20 2023: Dominic Drakes कैच पकड़ने के चक्कर में हुए घायल स्ट्रेचर पर पहुंचे अस्पताल, साथी खिलाड़ी ने नमाज पढ़कर मांगी दुआ

टीम में अपनी जगह को लेकर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के 30 साल के बल्लेबाज केएल राहुल ने पहले टेस्ट मैच में टीम में अपनी जगह को लेकर भी बयान दिया। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जगह को लेकर बोले कि टीम अगर चाहेगी तो मैं निचले क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकता हूं। इसका मतलब भी देखा जाए तो यह हो सकता है की राहुल को बतौर विकेटकीपर शामिल किया जा सकता है। क्योंकि सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल को टीम से बाहर नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह अभी बेहतरीन फॉर्म मं चल रहे हैं।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026