---Advertisement---

IND vs AUS: तीन दिन में ही कंगारू टीम के छूटे पसीने, भारत ने पारी और 132 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया और टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को पारी और 132 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 2:22 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 11, 2023 3:06 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया और टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को पारी और 132 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 223 रनों की बढ़त बना ली थी और कंगारू टीम दूसरी पारी में मात्र 91 रनों पर ही ढेर हो गई और नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी पारी में कंगारू टीम हुई धराशायी 

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और कंगारू टीम की पहली पारी मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई थी। भारतीय टीम की तरफ से पहली पारी में जडेजा ने 5 विकेट झटके थे। वहीं , उनके अलावा अश्विन ने 3 और सिराज और शमी ने 1-1 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में 223 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 91 रनों पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 5 विकेट झटके। वहीं, जडेजा और शमी ने 2 ने विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाए।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

नागपुर के मैदान पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए 120 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की। जडेजा ने अपने बल्ले से 70 रनों की पारी खेली वहीं पटेल ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद शमी ने तेज तर्रार 37 रनों की पारी खेली। सभी बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 400 रन बनाए।

Also Read: चोट से उभर रहे Rishabh Pant को मिला गर्लफ्रेंड Isha Negi का साथ, इंस्टाग्राम पर किया दिल छूने वाला कमेंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026