---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: सिराज की गेंद से बुरी तरह घायल हुए लाबुशेन, बल्ला जमीन पर पटक कर दर्द में करहाते रहे बल्लेबाज

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतन के बाद पैट कमिंस एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब शुरूआत रही। वहीं सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 7, 2023 5:00 अपराह्न

सिराज की गेंद से बुरी तरह घायल हुए लाबुशेन,
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतन के बाद पैट कमिंस एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब शुरूआत रही। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मार्नस लाबुशेन तेज गेदंबाज मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से घायल हो गए है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

सिराज ने लाबुशेन को किया घायल

उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मार्नस लाबुशेन मैदान पर आए थे। हालांकि, वह भी बल्लेबाजी करने में थोड़े झिझक रहे थे। उनके बल्ले पर ठीक ढंग से गेंद आ नहीं रही थी। इसी बीच सिराज ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से बल्लेबाज को परेशान करना जारी रखा। हालाकि, पारी के 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज ने एक शॉर्ट बाउंसर गेंद फेंकी जो बल्लेबाज को बिल्कुल भी समझ में नहीं आई और सीधा लबुशेन के हाथ में जा लगीं। गेंद इतनी गंदी तरह से लगी थी कि उनके हाथ से बल्ला जमीन पर नीचे गिर गया। वहीं वह दर्द से करहाते हुए नजर आए। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

सिराज ने दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद सिराज इस महामुकाबले में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज है। वह अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से कंगारू टीम को बैकफूट पर ला गिराने का काम कर रहे है। उन्होेंने पारी के चौथे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को पहली सफलता दिलाई। उस्मान उनकी गेंद को समझने में नाकाम साबित हुए और विकेट के पीछ कैच आउट हो गए और इसी के साथ ही इस मैच में सिराज ने अपना विकेट का खाता खोला।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026