---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: उमेश की करिश्माई गेंद से धाराशायी हुए लाबुशेन, खेल के चौथे दिन अर्धशतक से चूके

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का चौथा दिन खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कंगारू टीम ने मजबूत बढ़त के साथ पारी की शुरूआत की। हालांकि, मैच की शुरुआती ओवर के बाद उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया टीम को तगड़ा झटका दिया। मार्नस लाबुशेन खेल के दूसरे ही ओवर में अपना ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 10, 2023 4:43 अपराह्न

उमेश की करिश्माई गेंद से धाराशायी हुए लाबुशेन
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का चौथा दिन खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कंगारू टीम ने मजबूत बढ़त के साथ पारी की शुरूआत की। हालांकि, मैच की शुरुआती ओवर के बाद उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया टीम को तगड़ा झटका दिया। मार्नस लाबुशेन खेल के दूसरे ही ओवर में अपना विकेट खोकर पवेलियन की तरफ लौटे। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

उमेश ने लिया लाबुशेन का विकेट

दरअसल, पारी का 47वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज उमेश यादव के हाथ में थी। वहीं स्ट्राइक पर धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी कर रहे थे। वह खेल के तीसरे दिन बल्लें से काफी शानदार रहे थे। हालांकि, खेल के चौथे दिन उनका बल्ला नहीं चल सका और वह इस ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद वह काफी ज्यादा निराश नजर आए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने उनका कमाल का कैच लपका। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

अर्धशतक से चूके लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन बल्ले से शानदार खेल रहे थे। खेल के चौथे दिन वह कुछ करिश्मा नहीं कर सके। हालांकि, वह तीसरे दिन चट्टान की तरह मैंदान पर खड़े रहे थे। लेकिन, वह अपने अर्धशतक से केवल 8 रनों से चूक गए। उन्होंने 126 गेंदो का सामना करते हुए 42 रनों की पारी खेली।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026