---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: हवा में 5 सेकंड तक छलांग मारकर स्मिथ ने पकड़ा लाजवाब कैच, अर्धशतक से केवल 1 रन दूर आउट होकर पवेलियन लौटे विराट कोहली

Ind vs Aus WTC Final 2023:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीतने के लिए खेल के पांचवे दिन 280 रनों की जरूरत थी। वहीं क्रीज पर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ब्ल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच विराट कोहली ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 11, 2023 4:12 अपराह्न

Ind vs Aus WTC Final 2023:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीतने के लिए खेल के पांचवे दिन 280 रनों की जरूरत थी। वहीं क्रीज पर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ब्ल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच विराट कोहली बड़ा शॉट मारने के लालच के चक्कर में अपना विकेट खो चुके है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्मिथ ने किंग कोहली का बेहद शानदार कैच पकड़ा। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

विराट कोहली हुए कैच आउट

पारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टीव स्मिथ ने विराट का एक शानदार कैच लपका। दूसरी पारी का 47वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के हाथ में थी। इसी बीच ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ऑफ साइड के बाहर की गेंद पर कवर ड्राइव खेलने की कोशिश में अपना विकेट खो बैठे। स्लीप में खड़े हुए स्टीव स्मिथ ने किंग कोहली का जबरदस्त कैच लपका जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: Ira Khan: बिकिनी में दिशा पटानी को टक्कर देती हैं आमिर खान की लाडली, लोगों के उड़ा देती है होश

अर्धशतक से चूके कोहली

विराट कोहली इस मुकाबले में बल्ले से काफी ज्यादा शानदार नजर आ रहे थे। इसी बीच वह 49 के स्कोर पर खेल रहे थे तभी अपना विकेट खो बैठे। उन्होंने आउट होने से पहले 78 गेंदो में 49 रनों की पारी खेली। अपने अर्धशतक से केवल 1 रनों से चूक गए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026