---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: 10 साल का सूखा खत्म करेगी टीम इंडिया, रोहित के सामने होगी कंगारूओं की अग्निपरीक्षा

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 7 जून को दोपहर 3 बजे से खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जमकर मैदान पर मेहनत कर रही है। ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 7, 2023 11:02 पूर्वाह्न

Ind vs Aus WTC Final 2023: 10 साल का सूखा खत्म करेगी टीम इंडिया, रोहित के सामने होगी कंगारूओं की अग्निपरीक्षा
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 7 जून को दोपहर 3 बजे से खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जमकर मैदान पर मेहनत कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई है। हालांकि, इससे पिछली बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

3 बजे खेला जाएगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, आईसीसी की रैकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं दूसरे पायदान पर कंगारू टीम ने कब्जा जमा रखा है। आंकड़ो के लिहाज से दोनों धुरंधर टीमें एक-दूसरे पर भारी पड़ने वाली है। लेकिन हिटमैन एंड कम्पनी इस बार किसी भी प्रकार की गलती को दोहराना नहीं चाहेंगी।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

10 साल का सूखा खत्म करेंगी टीम इंडिया

भारत की टीम ने आईसीसी का आखिरी खिताब साल 2013 में कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में जीता था। इसके बाद से टीम इंडिया कोई भी बड़ा खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। वहीं 2022 के टी20 विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल में जगह जरूर बनाई थी। लेकिन, उन्हें इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस बार भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेल रहा है। वहीं हर किसी को टीम इंडिया से खिताब को जीतने की उम्मीदे लगीं हुई है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026