---Advertisement---

Ind Vs Ire 2023: आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या कर सकते हैं आराम, इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिल सकता है कप्तानी का पदभार

Ind Vs Ire 2023: भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिलने के आसार हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा। ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 1:29 अपराह्न

IRL-IND-T20
Follow Us
---Advertisement---


Ind Vs Ire 2023: भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिलने के आसार हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा।

राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है हेड कोच की जिम्मेदारी

भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों के लिए संभावित भारतीय टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्य कुमार यादव भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर भी टी-20 टीम के उपकप्तान हैं। आयरलैंड दौरे पर ज्यादातर सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार को आयरलैंड दौरे पर कप्तान बनाये जाने की पूरी उम्मीद है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिया जा सकता है और नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि अगस्त-सितम्बर के महीने में एशिया कप होना है और इसके ठीक बाद विश्व कप के मैच शुरू हो जायेंगे। ऐसे में इन मेजर प्रतियोगिताओं को देखते हुए ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

18, 20 और 23 जुलाई को होने हैं मुकाबले


भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 जुलाई को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला जायेगा। दूसरा और तीसरा मुकाबला भी क्रमशः 20 जुलाई और 23 जुलाई को डबलिन में ही खेला जाएगा। अंतिम बार भारत और आयरलैंड की भिड़ंत साल 2022 के जून महीने में हुई थी जहां भारतीय टीम ने आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

अब तक पांच बार भारत-आयरलैंड हुए हैं आमने-सामने

भारत और आयरलैंड की टीम इतिहास में पांच बार आमने-सामने हुई है जिसमें हर बार भारतीय टीम के हाथ जीत नसीब हुई है। हालांकि आयरलैंड की टीम को कम में आंकना भारतीय टीम की सबसे बड़ी गलती होगी। आयरलैंड की टीम ने साल 2022 में खेले गए टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026