---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023: भारत ने आयरलैंड को पहले मैच में 2 रनों से चटाई धूल, इस नियम के चलते ली 1-0 की बढ़त

Ind Vs Ire 2023: आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 2 रनों से हरा दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 2 रनों से पराजित कर दिया। पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम विजयी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 19, 2023 11:17 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 19, 2023 3:15 अपराह्न

Ind Vs Ire 2023..
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ire 2023: आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 2 रनों से हरा दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 2 रनों से पराजित कर दिया।

पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम विजयी

भारत और आयरलैंड के बीच द विलेज स्टेडियम , डबलिन में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 2 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाजों ने आयरिश टीम पर कहर ढाहते हुए मात्र 139 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया।140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 6.5 ओवर में 2 विकेटों के नुकसान पर 47 रन बनाये। इसके बाद बारिश आ जाने के कारण मैच को रोकना पड़ा और भारतीय टीम ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रनों से जीत लिया। आपको बता दें इस दौरान रवि बिश्नोई , जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट अपने नाम किये ।आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाज बैरी मैक कार्थी ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाएं। बैरी मैक कार्थी 33 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहें।

अगला मैच 20 अगस्त को होगा

आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी 20 मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच भी आयरलैंड की राजधानी डबलिन में होगा। सीरीज का अंतिम मैच 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच आखिरी बार भिड़ंत साल 2022 के जून महीने में हुई थी। तब भारतीय टीम ने पांच टी 20 मैचों की सीरीज में आयरलैंड को 2-0 से धुल चटाई थी। अभी तक भारत और आयरलैंड के बीच कुल 5 टी 20 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम ने सभी टी 20 मैच जीते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026