---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023 Jasprit Bumrah: कमबैक के साथ बुमराह का धमाल, जानिए बॉलिंग एक्‍शन में क्‍यों किया बदलाव

Ind Vs Ireland 2023 Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। वापसी के साथ ही उन्होंने अपनी कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही बुमराह ने अपनी गेंदबाजी कुछ बदलाव भी किए हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। बुमराह ने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 21, 2023 12:26 अपराह्न

Jasprit Bumrah made a change in his bowling action
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023 Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। वापसी के साथ ही उन्होंने अपनी कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही बुमराह ने अपनी गेंदबाजी कुछ बदलाव भी किए हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

बुमराह ने अपने बॉलिंग एक्शन में किया बदलाव

लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने कई सारे बदलावों के साथ कमबैक किया है। करीब 11 महीने चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर थे। वापसी के साथ ही होने अपनी शानदार लय पकड़ ली है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पर इसके साथ उनकी गेंदबाजी कुछ नया देखने को मिल रहा है। दरअसल, अब बुमराह पहले के मुकाबले लंबे रन-उप और लंबे फॉलर थ्रू का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। भारत ने मौजूदा सीरीज 2-0 की बढ़त बना ली है।

क्या नया कर रहे हैं बुमराह?

लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत ने कई सारे बदलावों के साथ वापसी की है। बुमराह अब लंबे रन-उप और लंबे फॉलर थ्रू का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने एक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। कई एक्सपर्ट्स की मानें तो बुमराह पहले जिस रन-उप का इस्तेमाल करके गति हासिल करते थे उससे कमर पर काफी जोर पड़ता है। वहीं उन्होंने जो बदलाव किए हैं उसके पीछे का मुख्य कारण है, लंबे समय तक इंजरी से दूर रहना।

आगामी वर्ल्ड कप के बहुत अहम हैं बुमराह

आगामी ICC World Cup 2023 के लिए बुमराह भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि वे अपनी पुरानी वाली जल्द हासिल करें और भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026