---Advertisement---

Ind Vs Ireland T-20 2023: अर्शदीप सिंह ने फिर बनाया कीर्तिमान , डबलिन में रच दिया इतिहास

Ind Vs Ireland T-20 2023: भारत के हरफनमौला गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मैच में इतिहास बना दिया है। आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए अपना ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 21, 2023 1:35 अपराह्न

Arshdeep-Singh..
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ireland T-20 2023: भारत के हरफनमौला गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मैच में इतिहास बना दिया है। आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए अपना 50 वां विकेट हासिल कर लिया। आपको बता दें कि भारत ने आयरलैंड की टीम को दूसरे टी 20 मैच में 33 रनों की करारी शिकस्त दी।

अर्शदीप ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को रूलाया

आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए आइरिश बल्लेबाजों के परख्च्चे उधेड़ दिए। अर्शदीप सिंह ने टीम की तरफ से ओपनिंग करने आये ANDREW BALBIRNIE का विकेट लेकर आइरिश खेमे को पहला झटका दिया। एक विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप सिंह ने टी 20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने अपने 50 विकेट पूरे करने के साथ ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। अब अर्शदीप भारत की तरफ से दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

भारत ने सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी 20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। आपको बता दें कि भारत ने डबलिन में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में आयरलैंड की टीम को 33 रनों से पराजित कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने बारिश से बाधित पहले टी 20 मैच में आयरलैंड की टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रनों से करारी शिकस्त दी थी।आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी 20 मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में 23 अगस्त को खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026